ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले बीजेपी के मंत्री, कहा..हम लोग हारेंगे तो हुरेंगे और जीतेंगे तो ठूरेंगे वाला नहीं हैं 'Spider-Man: Brand New Day' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में इतिहास रचते हुए बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले बीजेपी के मंत्री, कहा..हम लोग हारेंगे तो हुरेंगे और जीतेंगे तो ठूरेंगे वाला नहीं हैं 'Spider-Man: Brand New Day' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में इतिहास रचते हुए बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंका

Bihar Assembly Monsoon session: ‘हमारे पास चुनाव बहिष्कार का विकल्प खुला’ वोटर लिस्ट विवाद पर तेजस्वी यादव की बड़ी चेतावनी

Bihar Assembly Monsoon session: वोटर लिस्ट विवाद पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर अनियमितताएं नहीं रुकीं तो महागठबंधन चुनाव का बहिष्कार कर सकता है। उन्होंने सरकार पर फर्जीवाड़ा करने और संख्या पूरी करने के लिए अवैध वोटर जोड़ने का आरोप लगाया।

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर अनियमितताएं नहीं रुकीं तो महागठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर सकता है।


तेजस्वी ने कहा कि जो कुछ भी वोटर लिस्ट को लेकर हो रहा है, उस पर हम खुलकर विचार कर रहे हैं। हम अपने दल के नेताओं से चर्चा करेंगे और चुनाव बहिष्कार का विकल्प खुला रखा है। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब सभी को सेट देना है तो वैसे ही दे दीजिए। ऐसे में चुनाव का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।


तेजस्वी यादव ने कहा कि वे और बिहार की जनता इस उम्मीद में थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद सदन में जवाब देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार के जवाब का सीधा मतलब है कि वह चुनाव आयोग की पूरी प्रक्रिया को सही मान रही है, जबकि हम लोग इसे फर्जीवाड़ा मानते हैं। एक जगह बैठकर लाखों फॉर्म भरे जा रहे हैं, एक-दूसरे के सिग्नेचर किए जा रहे हैं, और कई वीडियो हमारे पास हैं, जिन्हें हमने जारी भी किया है। 


तेजस्वी ने कहा कि सरकार सिर्फ संख्या पूरी करने के लिए इस फर्जीवाड़े को सही ठहरा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम नहीं चाहते कि अवैध या बाहरी वोटर वोट डालें। सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दस्तावेज़ में भी यह बात कही गई है कि कोई विदेशी शामिल नहीं है, फिर भी सरकार की भूमिका संदिग्ध है।


तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी ने पलायन रोकने की बात कहकर अपनी ही सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है, जबकि लोकसभा में श्रम मंत्री खुद कह चुके हैं कि तीन करोड़ से अधिक लोग रोज़गार के लिए बिहार से बाहर जाते हैं। सम्राट चौधरी सदन के भीतर झूठ बोल रहे हैं।


तेजस्वी ने सवाल उठाया कि पत्रकार अजीत अंजुम पर FIR क्यों दर्ज की गई? उन्होंने यह भी पूछा कि अगर फरवरी में वोटर लिस्ट का पूर्ण निरीक्षण हो गया था, तो अब दोबारा इसकी क्या जरूरत पड़ी? सदन की कार्यवाही पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में कुछ मंत्री ऐसे हैं जो बंदर की तरह कूदते हैं, ताकि वो हाइलाइट में रहें। उनका काम सिर्फ चेहरा चमकाना रह गया है। वो बार-बार कूद रहे हैं, जबकि उनके पास ना तीन महीनों का अनुभव है और ना कोई ठोस बात।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता