ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

एप्रोच रोड टूटने का अलर्ट करने वाले मुखिया पति पर FIR, तेजस्वी बोले... निर्लज्ज और भ्रष्ट है नीतीश सरकार

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर गोपालगंज के सतर घाट पुल के पास छोटे पुल के एप्रोच रोड टूटने पर सरकार को घेरा है. कहा कि जिस शख्स ने वीडियो बनाकर सरकार को अलर्ट किया था उस ग्रामीण

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर गोपालगंज के सतर घाट पुल के पास छोटे पुल के एप्रोच रोड टूटने पर सरकार को घेरा है. कहा कि जिस शख्स ने वीडियो बनाकर सरकार को अलर्ट किया था उस ग्रामीण पर ही निर्लज्ज सरकार केस कर रही है. 

मीडिया को बताने पर हुआ केस

ग्रामीण ने टूटने से 24 घंटे पहले एक वीडियो बनाकर बताया था कि यह कभी भी टूट सकता है. इसको बनाने में गड़बड़ी हुई है. उस वीडियो को ही शेयर करते हुए तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि ''264 करोड़ की लागत से बने पुल के ढ़हने से पहले ग्रामीणों ने आगाह किया था लेकिन भ्रष्टाचारी नीतीश सरकार की कहां आंख खुलने वाली थी? पुल ढहेगा तभी ना भ्रष्टाचार करेंगे? वीडियो देखिए. अब निर्लज्ज भ्रष्ट सरकार ग्रामीणों पर ही केस दर्ज कर रही है कि वो मीडिया को सच क्यों बता रहे है?''



वीडियो बनाने वाले समेत कई पर केस दर्ज

एप्रोच सड़क टूटने के बाद गोपालगंज प्रशासन की ओर से बैकुंठपुर थाने में सीओ, ठेकेदार और पुल निगम के इंजीनियर ने तीन अलग-अलग केस दर्ज कराया है.  सीओ ने जिला परिषद सदस्य रवि रंजन उर्फ विजय बहादुर और उनके समर्थकों पर लॉकडाउन तोड़ने की केस दर्ज कराई है तो वही ठेकेदार उदय सिंह ने फैजुल्लाहपुर के मुखियापति संजय राय समेत ग्रामीणों पर निर्माण कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया है. पुल निर्माण विभाग भी इसमें कम नहीं रहा. विभाग के इंजीनियर ने अज्ञात लोगों पर जेसीबी से सड़क काटने का केस दर्ज करा दिया.