ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

बिहार के किसानों को भिखारी बना देंगे नीतीश, तेजस्वी बोले.. दूसरे राज्य में मजदूरी करने को किया मजबूर

PATNA: किसानों के बहाने तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की मंडियों को खत्म कर दिया. बिहार के किसानों का देश में सबस

बिहार के किसानों को भिखारी बना देंगे नीतीश, तेजस्वी बोले.. दूसरे राज्य में मजदूरी करने को किया मजबूर
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: किसानों के बहाने तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला.  तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की मंडियों को खत्म कर दिया. बिहार के किसानों का देश में सबसे कम आय है. आज बिहार नीचे पायदान पर पहुंच पाया है. जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड में अधिक है. क्या यह सच नहीं है कि महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में जो मजदूरी कर रहे हैं वह बिहार के किसान हैं. आखिर किसान मजदूर क्यों बने हैं. अगर इसका विरोध नहीं करेंगे और सड़कों पर नहीं जाएगे और बिहार के किसान भिखारी हो जाएंगे. इसलिए इसका विरोध जरूरी है. 




किसानों को दी जा रही गाली

तेजस्वी ने कहा कि हमलोग इस काले कानून का विरोध करें. केवल चमचई के लिए किसानों का गाली दी जा रही है. किसानों आंदोलन के बारे में कई गलत अफवाह उड़ाई जारी है. तेजस्वी यादव ने कहा हमलोगों किसानों के साथ खड़े है. किसानों की कई बार समस्या को उठाया है. जो किसानों के सवाल एमएसपी को लेकर रहा है इसको लेकर कानून में कोई चर्चा नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि पहले भी देखा गया है कि जो केंद्र सरकार के फैसले रहे हैं उसका रिजल्ट खराब रहा है. चाहे वह नोटबंदी हो या जीएसटी हो. उसका परिमाण सबकों पता है. 


किसानों के साथ आरजेडी

तेजस्वी यादव ने कहा कि किसानों की मांग जब तक पूरी नहीं होगी. तब तक हम और हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ी है. तेजस्वी यादव ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर पूरे बिहार में राजद कार्यक्रम किसानों के पूरे बिहार के जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम किया जा रहा है. बापू के मूर्ति के नीचे हमने किसानों के आंदोलन में खड़े रहने का संकल्प लिया था. 

टैग्स