ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

NDA सरकार पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला, बिहार में अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और बढ़ते अपराधों को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कई जिलों की घटनाओं का हवाला देते हुए सरकार को घेरा।

Bihar Politics
तेजस्वी यादव का हमला
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर एक बार फिर से तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि “इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड सीएम” की स्थिति बनाई गई है।


तेजस्वी ने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय सम्राट चौधरी के पास होने के बावजूद अपराधी लगातार बेटियों और महिलाओं पर कहर बनकर टूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम बिहारी लगातार असुरक्षा और चिंता में जी रहा है।


उन्होंने दावा किया कि राज्य में लगभग हर दिन गंभीर आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जिनमें गैंगरेप जैसी वारदातें भी शामिल हैं। तेजस्वी ने कहा कि सरकार को बने हुए लंबा समय हो गया है, लेकिन अब तक कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।


तेजस्वी ने मीडिया के सामने कई घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि बीते कुछ दिनों में दरभंगा, सहरसा, लखीसराय, जमुई, पटना और अन्य जिलों में लगातार गंभीर अपराध हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल कुछ घटनाएं हैं, जबकि असल आंकड़ा और बड़ा है। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर का सिस्टम पूरी तरह डिसऑर्डर हो चुका है और सरकार अपराध रोकने में विफल रही है। 


तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही है। सरकार सिर्फ दिखावे और प्रचार में लगी है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति खराब होती जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार रील बनाने में व्यस्त है।


उन्होंने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार को उसका उचित हक और सहयोग नहीं मिल रहा है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में जाति देखकर कार्रवाई की जा रही है और उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या अपराधियों और पीड़ितों की भी जाति देखी जा रही है।


उन्होंने बालिका गृह कांड का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि उस मामले में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई कब होगी। अंत में तेजस्वी ने कहा कि यह सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है और बिहार को बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता