ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Politics: तेजस्वी यादव होंगे 18वीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, विधायक दल की बैठक में फैसला

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव 18वीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने। राजद, कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों ने सर्वसम्मति से उनका समर्थन किया।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव 18वीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। राजद और महागठबंधन के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई गई। शनिवार को पोलो रोड में हुई बैठक में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों ने एक स्वर में तेजस्वी को अपना नेता माना। 


विधायक दल की बैठक में यह तय हुआ कि संख्या कम होने के बावजूद विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से संघर्ष करेगा। 1 दिसम्बर को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन के नेताओं और विधायकों की बैठक हुई। 


दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया और सीधे बैठक में शामिल हुए। विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस और राजद में चली तकरार के बावजूद तेजस्वी यादव को विपक्ष का नेता चुना गया।


इस बार विपक्ष केवल 35 सीटों तक सिमट गया है। इसमें 25 विधायक राजद के हैं, 6 कांग्रेस के और 4 वाम दलों के। एनडीए के पास 202 विधायकों की मजबूत संख्या होने के बावजूद विपक्ष ने जनहित और मुद्दों पर मजबूत संघर्ष का संकल्प लिया है। शीतकालीन सत्र में विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता