ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

‘इनके पास महंगाई की मेलोडी पर लगाम लगाने की कोई रेमेडी नहीं’, डबल इंजन सरकार पर बरसे तेजस्वी

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और कमजोर रुपये को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास महंगाई पर लगाम लगाने का कोई रोडमैप नहीं है और आम जनता बढ़ती कीमतों से परेशान है।

Bihar Politics
तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने देश में बढ़ती महंगाई और रूपया के कमजोर होने को लेकर एक बार फिर केंद्र की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री और डबल इंजन सरकार के पास महंगाई से निबटने का कोई रोडमैप नहीं है।


तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, “25 जुलाई 2013 को प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने कहा था कि केंद्र सरकार और रूपये के गिरने का कम्पीटीशन चल रहा है कि कौन कितना गिरेगा? आज रूपया सबसे निचले स्तर पर पहुंच कर पूरे एशिया में सबसे कमजोर मुद्रा बन चुका है।


मोदी जी के नेतृत्व में रुपए में लगातार गिरावट का यह आठवां साल है। विगत 12 वर्षों में रुपया अपनी आधी कीमत खो चुका है। देशवासियों को गुमराह करते हुए प्रधानमंत्री कहते है कि भारत दुनिया में शीर्ष की बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन अमेरिकी डॉलर में प्रति व्यक्ति GDP देखें तो भारत दुनिया में 16वें नंबर पर बांग्लादेश से भी पीछे है।


विजनलेस NDA सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। महंगाई-गरीबी और बेरोजगारी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। देश के सबसे पिछड़े और गरीब राज्य बिहार के वित्तीय हालात तो सबसे ख़राब है।


एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद-बीज, पढ़ाई-दवाई-सिंचाई समेत सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। राशन, तेल, दाल, दूध और रोजमर्रा की जरूरत के सामान आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो चुका है। खानपान से लेकर यातायात तक हर चीज महंगी हो गई है लेकिन NDA की कथित डबल इंजन सरकार के पास महंगाई पर लगाम लगाने का कोई ठोस रोडमैप नहीं है। 


देश के प्रधान और डबल इंजन सरकार के पास महंगाई की इस मेलोडी पर लगाम लगाने की कोई रेमेडी नहीं है। डबल इंजन सरकार में बेरोजगारी, ग़रीबी और महंगाई ट्रबलिंग रेट पर कई गुना बढ़ रही है। बिहार में शासन का संचालन ऐसे हो रहा है मानो लगता है यहाँ किसी सरकार का कोई अस्तित्व है ही नहीं। NDA सरकार को आम जनता की जरा भी फिक्र नहीं है”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता