ब्रेकिंग
सुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, EO हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेरा

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डेहरी EO हत्याकांड को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मामले में कई लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवार को सुरक्षा व नौकरी देने की मांग की।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार में बढ़ते अपराध और रोहतास के डेहरी में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कई लोग दोषी हैं और पुलिस जांच सही दिशा में नहीं हो रही है।



तेजस्वी यादव ने कहा कि डेहरी में EO विमल कुमार की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह दूसरा मामला है, जिसमें किसी सरकारी अधिकारी की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।



उन्होंने कहा कि मृतक EO के छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी हैं, लेकिन जिस तरह से उनकी हत्या की गई, वह बेहद गंभीर मामला है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि NDA और लोजपा विधायक सोनू सिंह इस मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जांच में केवल ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि कई अन्य लोग भी इस घटना में दोषी हो सकते हैं।



तेजस्वी यादव ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि ड्राइवर ने कई बार अपना बयान बदला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार अब तक बरामद नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी अधिकारी पर काम का दबाव होने की वजह से ऐसी घटना को सही ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर यह तर्क माना जाए तो किसी की भी हत्या हो सकती है।



नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार विधायक सोनू सिंह पर आरोप लगा रहा है और पैसे की मांग किए जाने की बात कह रहा है। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस इस एंगल से जांच क्यों नहीं कर रही है। तेजस्वी ने IG विकास वैभव और विधायक सोनू सिंह के संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आते रहे हैं।



उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के पास कार्यक्रमों में जाने का समय है, लेकिन पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार कई मामलों में आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने EO के परिवार को सुरक्षा देने और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की।



वहीं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता के फैसले को स्वीकार किया जाता है, लेकिन भाजपा के प्रति जनता की नाराजगी भी साफ दिखाई दे रही है।



उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार चुनाव हार रही है और जनता का गुस्सा उसके खिलाफ है। तेजस्वी ने दावा किया कि राजद ने कम से कम MLC चुनाव जीता है, जबकि भाजपा को कई चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है।



उन्होंने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि वे पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। तेजस्वी ने चुनौती दी कि 150 दिनों में सम्राट चौधरी का कोई एक बड़ा काम गिनाया जाए। 

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता