ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

अपने-अपने बच्चों को मंत्री बना लो, नौकरी मांगने वाले युवाओं पर लाठी बरसा दो... TRE 4 बवाल पर सम्राट सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव

पटना में TRE 4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई बड़े सवाल खड़े किए हैं। इस बयान के बाद सियासी माहौल और गर्म होने की संभावना बढ़ गई है।

अपने-अपने बच्चों को मंत्री बना लो, नौकरी मांगने वाले युवाओं पर लाठी बरसा दो... TRE 4 बवाल पर सम्राट सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव
Ramakant kumar
3 मिनट

बिहार में BPSC TRE 4 भर्ती परीक्षा को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने सम्राट चौधरी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “एनडीए नेताओं ने अपने-अपने बच्चों को मंत्री बना दिया, लेकिन नौकरी मांग रहे युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।”


तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव से पहले NDA नेताओं ने युवाओं से वादा किया था कि सरकार बनने के तुरंत बाद TRE 4 भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। लेकिन सरकार गठन के कई महीने बाद भी बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। अब जब बेरोजगार युवा सड़क पर उतरकर सिर्फ विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं, तो उन्हें लाठी से जवाब दिया जा रहा है।


आरजेडी नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार के लाखों युवाओं ने वर्षों मेहनत कर पढ़ाई की है और वे सिर्फ परीक्षा की मांग कर रहे हैं, ताकि अपनी प्रतिभा दिखा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार रोजगार विरोधी है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।


तेजस्वी ने कहा कि बिहार के युवा NDA की “वादाखिलाफी” को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार को युवाओं से इतनी नफरत क्यों है कि नौकरी मांगने पर भी लाठियां चलाई जा रही हैं।


बता दें कि शुक्रवार को पटना में TRE 4 नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर हजारों छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए थे। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री आवास तक मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।


स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी घंटों सड़क पर बैठे रहे और छात्र नेता दिलीप कुमार की रिहाई की मांग करते रहे।