ब्रेकिंग
Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय

आज शाम 7 बजे तेजस्वी करेंगे 'नौकरी संवाद', 10 लाख युवा बेरोजगार को नौकरी देने का किया है ऐलान

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज शाम सात बजे युवाओं के साथ नौकरी संवाद करेंगे. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वह मंगलवार की शाम सात बजे बिहार के युवाओं के साथ नौकरी संवाद

आज शाम 7 बजे तेजस्वी करेंगे 'नौकरी संवाद', 10 लाख युवा बेरोजगार को नौकरी देने का किया है ऐलान
Anamika
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज शाम सात बजे युवाओं के साथ नौकरी संवाद करेंगे. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वह मंगलवार की शाम सात बजे बिहार के युवाओं के साथ नौकरी संवाद करेंगे. 

बता दें कि तेजस्वी यादव ने सत्ता में आने के बाद 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया है. राजद ने घोषणा पत्र में भी रोजगार देने की बात कही है. तेजस्वी हर चुनावी सभा से युवाओं को संबोधित करते हुए कहते है कि राजद की सरकार आने पर बह पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की फाइल पर साइन करेंगे. 

तेजस्वी यादव ने इसके साथ ही ऐलान किया है फॉम का भी पैसा नहीं लिया जाएगा और सरकार आने-जाने का किराया भी देगी. प्रथम चरण के मतदान के ठीक पहले तेजस्वी युवाओं के साथ नौकरी संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. इस संवाद के जरिए वह अपने वोटर को भी साधने का काम करेंगे. 

वहीं मंगलवार की सुबह तेजस्वी यादव ने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि 'आदरणीय नीतीश जी मेरे बारे में कुछ भी अपशब्द कहे वो मेरे लिए आशीर्वचन है। नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके है इसलिए वो जो मन करे, कुछ भी बोले. मैं उनकी हर बात को आशीर्वाद के रूप में ले रहा हूँ. इस बार बिहार ने ठान लिया है कि रोटी-रोजगार और विकास के मुद्दों पर ही चुनाव होगा.'


टैग्स