ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar Politics: तेजस्वी यादव की सभा में गालीकांड पर सियासत गरम, आरजेडी ने दी सफाई; वीडियो को एडिटेड बताया

Bihar Politics: तेजस्वी यादव की सभा में पीएम मोदी और उनकी मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए राजद पर हमला बोला है, जबकि राजद और कांग्रेस ने वीडियो को एडिटेड बताकर साजिश बताया है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को कथित रूप से गाली दिए जाने के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। जहां भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाकर हमला तेज कर दिया है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने सफाई देते हुए वीडियो को एडिटेड बताया है।


राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बयान दिया कि जिस वीडियो को आधार बनाकर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह एडिटेड है और उसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद गाली-गलौज की राजनीति में विश्वास नहीं रखती, यह पार्टी के संस्कारों में नहीं है। जिसने भी यह किया है, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।


आरजेडी प्रवक्ता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा बौखला गई है। इसी बेचैनी में भाजपा की ओर से तरह-तरह के प्रपंच और कुचक्र रचे जा रहे हैं ताकि यात्रा को बदनाम किया जा सके। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे असली मुद्दों पर जवाब न होने के कारण भाजपा जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।


इससे पहले महुआ विधायक मुकेश रौशन, जो तेजस्वी यादव के साथ मंच पर मौजूद थे, उन्होंने भी वीडियो को एडिटेड करार दिया था। इस बीच, कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की पुरानी टूलकिट रणनीति है। अपने ही लोगों को भीड़ में भेजकर, प्रायोजित कार्यक्रम कराकर फेक नैरेटिव सेट किया जाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता