ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पटना को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान में तेजस्वी यादव का अडंगा, अब इनकम टैक्स से फल मंडी हटना के विरोध में सड़क पर उतरे

PATNA : पटना को अतिक्रमण मुक्त करान के सरकार के अभियान के खिलाफ तेजस्वी यादव आज फिर सड़क पर उतरे. राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव आज इनकम टैक्स गोलंबर के पास बने फल मंडी में पहुंच गये.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : पटना को अतिक्रमण मुक्त करान के सरकार के अभियान के खिलाफ तेजस्वी यादव आज फिर सड़क पर उतरे. राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव आज इनकम टैक्स गोलंबर के पास बने फल मंडी में पहुंच गये. प्रशासन ने सड़क चौड़ी करने के लिए फल मंडी को खाली करने का नोटिस दिया है. तेजस्वी प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ हैं. https://www.youtube.com/watch?v=DPx5C0gJR2A फल मंडी के दुकानदारों के समर्थन में तेजस्वी दरअसल पटना के सबसे प्रमुख इनकम टैक्स गोलंबर पर फलों की 15 दुकानें हैं. 1996 में सरकार ने दुकानदारों को दुकान आवंटित किया था उसके बाद उसका रिन्यूअल नहीं किया गया. सरकार इनकम टैक्स गोलंबर से लेकर सरदार पटेल भवन तक बेली रोड को 6 लेन की सडक बनाना चाहती है. इनकम टैक्स गोलंबर पर आये दिन लगने वाला जाम भी सरकार के लिए परेशानी का सबब है. लिहाजा दुकानदारों को दुकान खाली करने की नोटिस थमा दी गयी है. तेजस्वी ने दुकानदारों को दिलाया समर्थन का भरोसा आज शाम इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे तेजस्वी यादव ने दुकानदारों को समर्थन का भरोसा दिलाया. इससे पहले दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने पहुंचा था. उनकी बात सुनने के बाद तेजस्वी इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे. अतिक्रमण हटाओ अभियान में रोड़ा सरकार ने इससे पहले पटना स्टेशन के पास सरकारी जमीन पर बसे अवैध दूध मंडी को हटाया था. तेजस्वी यादव उसके खिलाफ धरना पर बैठ गये थे. हालांकि इसके बावजूद प्रशासन ने फिर से वहां दूध मंडी लगाने की इजाजत नहीं दी. पटना प्रशासन हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद शहर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है. सरकारी जमीन अतिक्रमण करने वालों के मकान-दुकान पर रोज बुलडोजर चल रहा है. सरकारी अधिकारियों के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष के कारण उनके अभियान पर असर पड़ रहा है. हाईकोर्ट को इसकी जानकारी दी जा सकती है.  
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता