ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को बताया फिसड्डी, 15 साल की गलतियों से चाचा ने कुछ भी नहीं सीखा

PATNA : एनपीआर के मुद्दे पर नज़दीकियां दिखाने के बाद तेजस्वी यादव ने आज विधानसभा में नीतीश सरकार को जमकर धो डाला. तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोलने के ल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : एनपीआर के मुद्दे पर नज़दीकियां दिखाने के बाद तेजस्वी यादव ने आज विधानसभा में नीतीश सरकार को जमकर धो डाला. तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोलने के लिए खड़े हुए तो चुन चुन कर नीतीश सरकार को आईना दिखाया. नीतीश सरकार पर विकास के नाम पर बिहार की जनता को ठगने का आरोप लगाया. तेजस्वी ने कहा कि बिहार आज भी देश में सबसे फिसड्डी राज्य बना हुआ है. सुशासन का दावा जमीन पर कहीं दिखाई नहीं देता. 

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं

तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. बेटियों के साथ रेप हो रहा है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में क्या हुआ यह सबको पता है. इस घटना से हमलोगों के सिर शर्म से झूक जाती हैं. जिन लड़कियों के साथ शेल्टर होम में रेप हुआ उसके बाद फिर दोबारा रेप किया गया. इस मामले में मूंछ और तोंद वाले अंकल पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई. 

बिहार को क्यों नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा

तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में डबल इंजन की सरकार हैं. फिर भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला. कोई विशेष पैकेज नहीं दिया. सिर्फ बिहार के साथ छलावा किया जा रहा है. कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बिहार में नहीं रह गई है. बिहार में अधिकारी जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनते हैं, लेकिन लालू राज में डीएम भी गरीबों के बैठाकर चाय पिलात थे और उनकी समस्या सुनी जाती थी. बिहार में सिर्फ दो-तीन अधिकारियों की चल रही हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता