ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

तेजस्वी ने नीतीश को बताया कलाबाज, बोले.. बजट का आधा पैसा भी खर्च नहीं कर पाती लफ्फाजी सरकार

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने के पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को निशाने पर लिया है। तेजस्वी यादव ने बिहार का बजट आने के पहले मुख्यमंत्री नीत

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने के पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को निशाने पर लिया है। तेजस्वी यादव ने बिहार का बजट आने के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कलाबाजी में एक्सपर्ट बताते हुए आरोप लगाया है कि सरकार केवल कोरे प्रचार के दम पर चल रही है।


तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि नीतीश सरकार लगातार तीसरे साल अपने वार्षिक बजट का 50 फीसद हिस्सा भी खर्च नहीं कर पाई, इस हकीकत को जानने के बाद कोई भी समझ सकता है कि आखिर डबल इंजनधारी सरकार में कितना विकास हुआ है। तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि बिहार में सरकार चला रहे नीतीश कुमार और सुशील मोदी केवल लफ्फाजी और कागजी नक्शेबाजी के एक्सपर्ट हैं।


बजट के पहले मेरी सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि विधानमंडल के आगामी सत्र में उनका रुख सरकार के खिलाफ सख्त रहने वाला है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है जिसमें सरकार अपना बजट भी पेश करेगी। सदन के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर विपक्ष सरकार को घेरने के लिए अभी से रणनीति बनाने में जुट गया है।



टैग्स