ब्रेकिंग
स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टस्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

तेजस्वी ने नीतीश के गृह जिले नालंदा की पोल खोली, खटिया पर गर्भवती महिला को लेकर चले परिजन

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में 15 साल बनाम 15 साल विकास के फर्क को दिखाया जा रहा है. जदयू ने बिहार के 15 साल बनाम 15 साल के फर्क के एजेंडें को अपना मुद्दा बनाया है तो वहीं वि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में 15 साल बनाम 15 साल विकास के फर्क को दिखाया जा रहा है. जदयू ने बिहार के 15 साल बनाम 15 साल के फर्क के  एजेंडें को अपना मुद्दा बनाया है तो वहीं विपक्ष भी इसका जवाब दे रहा है. 


इसी क्रम में तेजस्वी यादव ने 15 साल के कथित विकास की कहानी का एक वीडियो ट्वीट किया है. यह वीडियो सीएम के गृह जिले नालंदा के इस्माइलपुर के इलाके का है,जिसमें खटिया पर  प्रसुता को लेकर परिजन आ रहे हैं. पूछने पर बताते हैं कि रोड है ही नहीं तो ऐसे में यहां गाड़ी नहीं आ सकती है. इसलिए खटिया पर लेकर आना पड़ता हैं. वीडियो में लोग कहते हैं कि यहां के एमपी एमएलए ध्यान नहीं देते हैं. हमारे यहां बरसात में जाने का कोई साधन नहीं है. ऐसे में हमें मरीज या फिर गर्भवती महिलाओं को ऐसे ही लेकर जाना पड़ता है. इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि ' 15 वर्षों के कथित विकास की साक्षात कहानी सुनिए और देखिए. गर्भवती महिला को एम्बुलेंस और सड़क नहीं होने के कारण खटिया पर अस्पताल ले ज़ाया जा रहा है. यह वीडियो 15 वर्षीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी के गृह ज़िला नालंदा का है,  जहां वर्षों से इनके MLA/MP है. विज्ञापनी सरकार अब कुछ कहे. 




टैग्स