ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी

विधानसभा में हंगामा : तेजस्वी ने मैट्रिक का प्रश्नपत्र फिर से लीक होने का किया दावा, सदन में सरकार से मांगा जवाब

PATNA : विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में एक बार फिर से मैट्रिक का क्वेश्चन पेपर लीक होने का आ

विधानसभा में हंगामा : तेजस्वी ने मैट्रिक का प्रश्नपत्र फिर से लीक होने का किया दावा, सदन में सरकार से मांगा जवाब
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में एक बार फिर से मैट्रिक का क्वेश्चन पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब की मांग की है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में मैट्रिक परीक्षा मजाक बनकर रह गई है, सीबीएसई के पैटर्न पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कराने का दावा करती है लेकिन हर दिन प्रश्न पत्र लीक हो रहा है.


तेजस्वी ने कहा है कि एक बार फिर से मैट्रिक का प्रश्न पत्र आज लिक हुआ है, इसके पहले भी सोशल साइंस का प्रश्न पत्र लीक हुआ था, उस दिन भी सरकार से हमने जवाब मांगा था. तेजस्वी ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग रखी कि इस मामले पर कार्य स्थगन स्वीकार करते हुए सरकार से जवाब दिलवाया जाए. हालांकि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और उसके बाद प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू हो गई है. प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही के दौरान भी विधानसभा में हंगामा देखने को मिल रहा है.


गौरतलब है कि आरजेडी के विधायक लगातार वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं और मैट्रिक के क्वेश्चन पेपर लीक मामले को लेकर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है. 

टैग्स