ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

तेजस्वी की गैरमौजूदगी में राबड़ी देवी से मिलने पहुंचे तेजप्रताप: 15 मिनट में ही वापस लौटे, फैमिली वार खत्म होने के आसार कम

PATNA : परिवार में लगी आग को बुझाने दिल्ली से पटना पहुंची राबड़ी देवी की मुलाकात आज अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से हो गयी. एक दिन पहले राबड़ी देवी तेजप्रताप के घर से बैरंग व

तेजस्वी की गैरमौजूदगी में राबड़ी देवी से मिलने पहुंचे तेजप्रताप: 15 मिनट में ही वापस लौटे, फैमिली वार खत्म होने के आसार कम
First Bihar
3 मिनट

PATNA : परिवार में लगी आग को बुझाने दिल्ली से पटना पहुंची राबड़ी देवी की मुलाकात आज अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से हो गयी. एक दिन पहले राबड़ी देवी तेजप्रताप के घर से बैरंग वापस लौटी थीं. आज तेजप्रताप अपनी मां से मिलने पहुंचे वह भी तब जब भाई तेजस्वी घर में नहीं थे. लेकिन अंदर जो कुछ हुआ उससे यही संकेत मिल रहा है कि परिवार में लगी आग के बुझने के आसार बेहद कम हैं.


तेजस्वी की गैरमौजूदगी में मां-बेटे की मुलाकात
तेजप्रताप यादव सोमवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अपनी मां राबड़ी देवी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गये. मां के साथ ही रहने वाले तेजस्वी उस वक्त घर में मौजूद नहीं थे. तेजस्वी स्व. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के निकाह में शामिल होने सिवान गये हुए थे. शाम के साढ़े सात बजे तेजप्रताप की गाड़ी राबड़ी देवी के आवास के अंदर घुसी और फिर तकरीबन 17 मिनट में वापल बाहर निकल गयी. राबड़ी आवास के गेट के बाहर खडे मीडियाकर्मी रोकते रह गये लेकिन तेजप्रताप बगैर कुछ बोले वहां से निकल गये.


तेजस्वी की गैरमौजूदगी में राबड़ी देवी से मिलने पहुंचे तेजप्रताप: 15 मिनट में ही वापस लौटे, फैमिली वार खत्म होने के आसार कम


क्या हुई राबडी और तेजप्रताप में बात
फर्स्ट बिहार ने ये पता लगाने की कोशिश की कि तेजप्रताप के राबडी आवास में जाने के बाद क्या हुआ. पता चला कि मां-बेटे में अकेले में बात हुई. लेकिन इस दौरान तेजप्रताप यादव का चेहरा तमतमाया हुआ था. चेहरे पर तनाव साफ दिख रहा था. वे जोर से कुछ बोल रहे थे लेकिन दूर खड़े लोगों तक आवाज साफ नहीं आ रही थी. बेटा मां के पास पहुंचा था वह भी लंबे अर्से बाद लेकिन न कुछ खाया और न पिया. तनाव भरे चेहरे के साथ ही तेजप्रताप यादव बाहर निकले और गाड़ी पर सवार होकर निकल गये. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उस वक्त राब़ड़ी देवी के आवास में कई ऐसे लोग मौजूद थे जिनका तेजप्रताप यादव से पुराना वास्ता रहा है. लेकिन तेजप्रताप यादव ने ज्यादातर लोगों से हाल-चाल पूछने की भी औपचारिकता नहीं निभायी.