ब्रेकिंग
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद

तेजस्वी को CM फेस मानने को अब भी कांग्रेस तैयार नहीं, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कह दी ये बड़ी बात

PATNA : बिहार महागठबंधन में सीएम फेस के सवाल पर सस्पेंस बरकरार है। तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस मानने को अभी भी सहयोगी पार्टियां तैयार नहीं हैं। बिहार कां

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार महागठबंधन में सीएम फेस के सवाल पर सस्पेंस बरकरार है। तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस  मानने  को अभी भी सहयोगी पार्टियां तैयार नहीं हैं। बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने इस मसले पर बड़ा बयान दिया है।


शक्ति सिंह गोहिल पहले तो तेजस्वी के सीएम फेस के सवाल पर चुप्पी साध गए फिर उन्होनें कहा कि नेता का फैसला सभी बैठ कर तय करेंगे। बिहार महागठबंधन दलों के सभी नेता बैठ कर सामूहिक निर्णय करेंगे, अभी से सबकुछ कह देना जल्दबाजी होगी। कांग्रेस बार-बार एक ही राग गा रही है। महागठबंधन में लगातार सीएम फेस पर सवाल उठ रहा है लेकिन कांग्रेस इस मसले पर अभी भी कुछ स्पष्ट नहीं कर रही है।


महागठबंधन में कांग्रेस ही नहीं जीतन राम मांझी भी कई बार तेजस्वी को बतौर महागठबंधन का नेता और सीएम फेस के तौर पर नकार चुके हैं। हालांकि आरजेडी ने पहले ही एलान कर ऱखा है कि तेजस्वी यादव ही उनके पार्टी का सीएम चेहरा हैं।हालांकि दिल्ली चुनावों में कांग्रेस ने जिस तरह तेजस्वी पर मेहरबानी, दिल्ली में बिना आधार वाली पार्टी आरजेडी को चार सीटें थमा दी उससे राजनीतिक गलियारे में बहुत सारे कयास लगाए जा रहे हैं।


हालांकि दिल्ली में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला वहीं चार सीटों पर लड़ने वाली आरजेडी भी ढ़ेर हो गयी लेकिन बिहार में पिछले चुनाव के आधार पर दोनों ही पार्टियों के बीच सीटों को लेकर टसल तय है।कांग्रेस पार्टी दिल्ली के एवज में बिहार में ज्यादा सीटों की डिमांड कर सकती है। वहीं सहयोगी दलों की भी नजरें ज्यादा से ज्यादा सीटों को झटकने पर है। ऐसे में कांग्रेस की चुप्पी महागठबंधन में भारी पड़ सकती है। बिहार की सियासत मे कांग्रेस भी अपना पांव पसारना चाहती है, हालांकि पार्टी को इस बात का अहसास है कि बिना आरजेडी के सहयोग के ये संभव भी नहीं है। लेकिन हाल-फिलहाल की बात करें तो झारखंड समेत कई राज्यों एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। बिहार चुनाव में इसका असर पड़ना लाजिमी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता