ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

तेजस्वी के बस पर नीरज ने उठाया सवाल, बोले मालिक मंगल पाल बीपीएलधारी, कैसे खरीद सकता है लाखों की बस

PATNA: जदयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के बस पर सवाल उठाया है. नीरज ने कहा कि जिस मंगल पाल के नाम पर बस खरीदा गया है वह बीपीएलधारी है. वह कैसे लाखों रुपए का बस

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: जदयू नेता और मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के बस पर सवाल उठाया है. नीरज ने कहा कि जिस मंगल पाल के नाम पर बस खरीदा गया है वह बीपीएलधारी है. वह कैसे लाखों रुपए का बस को खरीद सकता हैं. इस पर तेजस्वी को जवाब देना चाहिए.

बस का मालिक कौन

नीरज ने कहा कि मंगल पाल ग्राम हकीकतपुर बख्तियारपुर के रहने वाले हैं और यह बीपीएलधारी हैं. जो पेपर पर मोबाइल नंबर दिया गया है. वह राजद के पूर्व विधायक अनिरूद्ध यादव का हैं. ऐसे में तेजस्वी गरीब को आर्थिक जालसाज बना रहे हैं. तेजस्वी को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर यह पैसा किसका है. गाड़ी का मालिक कई और मोबाइल नबंर किसी और का है. 

RJD नेता ने दी सफाई

अनिरूद्ध यादव ने बस की खरीदारी पर सफाई दी. कहा कि मेरा सबकुछ आरजेडी को लेकर समर्पित है. बीपीएलधारी का कोई नाम नहीं है. यह बस को हमलोगों ने दिया है. पार्टी के लिए सारा संपत्ति दे देंगे. बस मेरे स्टाफ मंगल पाल के नाम पर खरीदा गया है. वह बीपीएल सूची में नहीं आते हैं. ठिकेदार हैं. उनका जीएसटी नंबर हैं वह इनकम टैक्स देते हैं. 


रथ को युवा क्रांति दिया गया नाम

23 फरवरी से आरजेडी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू हो रही है. तेजस्वी बिहार भर में अपनी यात्रा युवा क्रांति रथ के जरिए करेंगे.  तेजस्वी के लिए सज-धज कर रथ तैयार है. बेरोजगारी हटाओ यात्रा के लिए इस बस को युवा क्रांति रथ का नाम दिया गया है. तेजस्वी के रथ पर उनके अलावा आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीरें लगी है. हर तरफ लालटेन का चुनाव चिन्ह भी दिख रहा है.लेकिन बड़े भाई तेजप्रताप यादव की तस्वीरों को ऐसे युवा क्रांति रथ पर जगह नहीं मिली है. तेज प्रताप यादव ने 2 दिन पहले ही तेजस्वी के समर्थन में नया पोस्टर जारी करते हुए नारा दिया था. तेजप्रताप तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार का नारा बुलंद कर रहे हैं. लेकिन तेजस्वी ने अपनी यात्रा से एक बार फिर बड़े भाई को किनारे कर दिया है.