ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

नीतीश कुमार और सुशील मोदी चाहते हैं कि लोग बूथ से सीधे श्मशान चले जाएं, चुनाव के लिए हो गए हैं स्वार्थी

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है. कहा कि जब कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर हैं तो ऐसे में चुनाव क्यों करा रहे हैं.&

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है. कहा कि जब कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर हैं तो ऐसे में चुनाव क्यों करा रहे हैं. 

क्या बूथ से श्मशान घाट भेजेंगे लोगों को

तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘’इस भयावह स्थिति के बीच चुनाव करवा कर नीतीश कुमार जी और सुशील मोदी क्या चाहते है कि लोग बूथ के बाद सीधे शमशान चले जाएं? लोकतंत्र में जब “लोक” नहीं बचेगा तो “तंत्र” का क्या करियेगा?? लोगों की जान बचाना ज़रूरी है, चुनाव तो आते-जाते रहेंगे. किसी को इतना भी स्वार्थी नहीं होना चाहिए.’’



तेजस्वी ने कहा कि ‘’बिहार BJP के 100 में से 75 नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये सत्ताधारी ना जाने कौन सी जमात के है लोग है. जिन्हें आम आवाम की जिंदगी की चिंता नहीं है? क्या ये लाशों के ढ़ेर पर चुनाव चाहते है? CM आवास के 85 लोग, उपमुख्यमंत्री के निजी लोग, शीर्ष मंत्री,अधिकारी पॉज़िटिव पाए जा रहे है.’’