ब्रेकिंग
Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग

तेजस्वी अपराध तय करने वाले कौन, फिर तो कोर्ट को लालू यादव और शहाबुद्दीन पर भी उनसे राय लेनी होगी: जायसवाल

PATNA : बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को गोपालगंज मामले में आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव कौन होते हैं ये तय करने वाले की कौन अपर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को गोपालगंज मामले में आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव कौन होते हैं ये तय करने वाले की कौन अपराधी है या नहीं। अगर ऐसा होता तो फिर सुप्रीम कोर्ट को भी उनसे पूछना पड़ेगा कि लालू यादव या फिर शहाबुद्दीन अपराधी हैं या नहीं ।


गोपालगंज मामले पर तेजस्वी यादव पर हाय-तौबा नहीं मचाने की सलाह देते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है।जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय अपराधी हैं या नहीं ये कोर्ट तय करेगा। तेजस्वी यादव के कहने से कोई अपराधी होगा या फिर नहीं  होगा तो फिर तो सुप्रीम कोर्ट को उनसे लालू यादव और शहाबुद्दीन के बारे में भी पूछना पड़ेगा कि वे उन्हें अपराधी मानते हैं या नहीं।


पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कि क्या तो इस पूरे मसले में आप जेडीयू विधायक को क्लीन चिट दे रहे हैं तो संजय जायसवाल ने फिर कहा कि मैं तय करने वाला कौन होता हूं कि कौन दोषी है कानून अपना काम करेगा। वहीं बीजेपी नेता कृष्णा शाही की हत्या के मामले में भी पप्पू पांडेय पर लगे आरोपों के मामले में उन्होनें कहा कि उस मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नीतीश सरकार के पन्द्रह साल के शासन में न्याय के साथ विकास किया गया है।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा ब्रह्ममेश्वर मुखिया को शहीद बताए जाने के मामले में पूरी तरह कन्नी कटाते हुए कहा कि मुझे इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। वहीं उन्होनें बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित पीसी में जानकारी देते हुए कहा कि 9 जून से केन्द्रीय गृह मंत्री डिजिटल रैली करेंगे।


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता