ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

लालू फैमिली में ये क्या हो रहा है? पार्टी छोड़िए मुश्किल की घड़ी में अपने बड़े भाई तेजप्रताप के साथ भी खड़े नहीं हो रहे तेजस्वी

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बड़े हसरतों के साथ 4 साल पहले परिवार के अन्य लोगों को साइड करके तेजस्वी को पार्टी की कमान सौंपी थी. लालू यादव को ऐसा लगता था कि तेजस्वी पार्टी के

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बड़े हसरतों के साथ 4 साल पहले परिवार के अन्य लोगों को साइड करके तेजस्वी को पार्टी की कमान सौंपी थी. लालू यादव को ऐसा लगता था कि तेजस्वी पार्टी के लिए कुछ कर सकते हैं, तेजस्वी ने 3 साल तो पार्टी के नेतृत्व संभाला भी, सड़क से लेकर सदन तक मुखर दिखे. लेकिन लोकसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी ने पार्टी से दूरी बना ली. https://youtu.be/0lwRFB2vuEw पार्टी और परिवार दोनों मंझधार में लालू यादव की 22 साल पुरानी पार्टी आरजेडी और उनका परिवार दोनों की हालत ठीक नहीं है. तेजस्वी करीब ढाई महीने से ज्याद वक्त से एकांतवास में हैं और लालू परिवार के अंदर क्या चल रहा है किसी से छिपा भी नहीं है. लालू फैमिली सदस्यता अभियान से गायब आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए बिहार की सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. 2 साल बाद ही सही आरजेडी ने सदस्यता अभियान की शुरूआत की. हल्ला था कि तेजस्वी यादव सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे लेकिन तेजस्वी छोड़िए लालू फैमिली का कोई भी सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ. तेजप्रताप के साथ भी खड़े नहीं हैं तेजस्वी सबको पता है कि तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय प्रकरण आगे बढ़ता जा रहा है. तेजप्रताप खुद को अकेला महसूस भी कर रहे हैं लेकिन ऐसे मौके पर भी तेजस्वी यादव अपने भाई के साथ खड़े होने में संकोच बरत रहे हैं. तेजस्वी किससे हैं नाराज पटना में रहते हुए तेजस्‍वी ने पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेना जरूरी नहीं समझा. इसके अगले दिन राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल तो हुए. कार्यसमिति की बैठक में मीसा और तेजस्वी के बीच की दूरी खुलकर सबके सामने दिखी. उसके बाद तेजस्वी यादव दिल्ली कूच कर गए. इसके बाद से अभी तक लौटकर नहीं आए हैं. सवाल लाजिमी है कि आखिर तेजस्वी यादव किससे इतने खफा हैं.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता