ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

तेजस्वी यादव ने जारी किया नया पोस्टर, बोले.. पुलिस मुख्यालय का लेटर नीतीश की अंतरात्मा की आवाज है

PATNA: तेजस्वी यादव ने आरजेडी कार्यालय में एक नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में पुलिस मुख्यालय के उस पत्र को लगाया है. जिसमें प्रवासी मजदूरों को बिहार के लिए खतरा बताया गया था

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव ने आरजेडी कार्यालय में एक नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में पुलिस मुख्यालय के उस पत्र को लगाया है. जिसमें प्रवासी मजदूरों को बिहार के लिए खतरा बताया गया था. उस लेटर के डीएनए में ही खोंट है. तेजस्वी यादव आज खुद ही इस पोस्टर को लगाया है. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का दो ही काम है. पहला है कि पीठ में छूरा घोपों और दूसरे के कंधे पर रखकर बंदूक चलाओं है. सीएम जनता की चिंता नहीं कर रहे हैं. वह सिर्फ वोट बैंक और अपनी चिंता कर रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान लोग परेशान है. भूख से मर रहे हैं. इससे सरकार को कोई लेना देना नहीं है. जो प्रवासी मजदूर बिहार आए है इससे सरकार खतरा बता रही है. 

 

तेजस्वी यादव ने पोस्टर के माध्यम से नीतीश सरकार से कई सवाल भी उठाया है. 

पोस्टर पर लिखा है कि उन्हें बिहारी श्रमिक गुंडे क्यों दिखें?, उन्हें बिहारी श्रमिक अपराधी क्यों दिखें?, उन्होंने बिहारी मजदूर भाईयों को लुटेरा क्यों कहा?, श्रमिकों को रोजगार से इनकार क्यों किया? और बेरोजगारों का अपमान क्यों किया? नीतीश सरकार शर्म करो. अगर मजदूरों को सम्मान नहीं दे सकते हैं तो अपमान क्यों. 


टैग्स