ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सरकार 12 करोड़ बिहारियों के स्वास्थ्य के साथ कर रही खिलवाड़, 4 माह बाद भी कोरोना टेस्ट में सबसे है पीछे

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार सरकार को घेरा है. तजेस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार 12 करोड़ बिहारियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. चार माह के बाद भी कोरोना टेस्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार सरकार को घेरा है. तजेस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार 12 करोड़ बिहारियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. चार माह के बाद भी कोरोना टेस्ट में देश में सबसे पीछे हैं. 

देश में अक्षम है सरकार

तेजस्वी ने कहा कि कोरोना काल में देश की सबसे अक्षम बिहार सरकार 12 करोड़ बिहारियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. चार महीने बाद भी बिहार कोरोना जांच में सबसे पीछे है. संक्रमण बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है. कोई नया कोविड अस्पताल नहीं बन पाया, ना ही रैंडम सैंपलिंग हो रही है. जांच नहीं तो केस नहीं. 

5 हजार से कम हो रही जांच

तेजस्वी ने कहा कि हमने शुरू से ही आगाह किया की जांच की गति और दायरा बढ़ाया जाए. सीएम ने वादा किया की 10 हज़ार जांच प्रतिदिन किए जाएंगे. कुछ हफ़्ते पहले PM को 20 हज़ार जांच करने का भरोसा दिलाया. हक़ीक़त ये है कि बिहार जैसे प्रदेश में आज भी औसत जांच 5 हज़ार से कम है आपदाकाल में झूठ बोलना महापाप है. 



बिहार में खतरा कम दिखाना चाहते हैं सीएम

तेजस्वी ने कहा कि कम जांच करने के पीछे सीएम की मंशा कम संक्रमण दिखाने की है. लेकिन इससे खतरा आमजनों को है. आंकड़ों की बाज़ीगरी से सरकार वास्तविकता छुपा सकती है लेकिन विस्फोटक होती स्थिति को काबू करने का कोई उपाय नहीं है. बिहार में कुल जांच में पॉज़िटिव मरीजों का प्रतिशत 4.48 है जो कि खतरे की घंटी है. बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. रोज सैकड़ों मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिहार में कोरोना से अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है. वही, कोरोना मरीजों की संख्या 9988 हो गया है.,

टैग्स