ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आपदा में आलीशान बंगले में बैठे हैं सीएम, जल संसाधन मंत्री और एनडीए के 39 सांसद भी लापता

PATNA: कोरोना के बाद अब तेजस्वी यादव ने बाढ़ को लेकर सरकार को घेरा है. तेजस्वी ने सीएम से लेकर उनके मंत्री और एनडीए के सांसदों को निशाने पर लिया है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार की

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कोरोना के बाद अब तेजस्वी यादव ने बाढ़ को लेकर सरकार को घेरा है. तेजस्वी ने सीएम से लेकर उनके मंत्री और एनडीए के सांसदों को निशाने पर लिया है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता मर रही है और सीएम आपदा में आलीशान बंगले में बैठे हैं. 

निर्दयी है नीतीश

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री इस गंभीर आपदाकाल में भी 4 महीने से अदृश्य है. इस निर्दयी सरकार ने छात्रों, मज़दूरों, मरीज़ों, ग़रीबों और आम आदमी को मुसीबत के बीच छोड़ दिया. नीतीश कुमार नैतिकता, मर्यादा, ज़िम्मेवारी और अंतरात्मा को त्याग 128 दिनों से अपने आलीशान बंगले में बैठे जातीय गुणा-भाग में लगे है ताकि उनकी कुर्सी की सेहत को कोई फ़र्क़ ना पड़े. लोग मरे तो मरे. इस संकटकाल में सीएम की निष्क्रियता अतिचिंतनीय विषय है.

एनडीए के 39 सांसद भी लापता

तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए के 39 लोकसभा सांसद क्षेत्रों से ग़ायब है. सरकार के कोई भी प्रभारी मंत्री संबंधित जिलों में नहीं गए. मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल नदारद है. बाढ़ की विभीषिका में जल संसाधन मंत्री का कुछ अता-पता नहीं और ना ही स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री का. हम विपक्ष में रहते हुए भी दिन-रात पीड़ितों और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता करने का प्रयास कर रहे है. बता दें कि बुधवार को तेजस्वी यादव दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे थे. इस दौरान खाना भी बांटा था. 

टैग्स