ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

तेज प्रताप यादव ने पीए मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाला, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को किया भंग

Bihar Politics: पटना में तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक पर लाखों रुपये की चोरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने आरोपी को पार्टी से निष्कासित कर संगठन को भंग करने की घोषणा की है।

Bihar Politics
तेज प्रताप यादव का बड़ा फैसला
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल यादव पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही, पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को भी तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है।


तेज प्रताप यादव ने चोरी का आरोप लगाते हुए पटना के सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, सचिवालय थाने में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि मोतीलाल यादव पटना स्थित 42 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास से लाखों रुपये नकद, सोने के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। घटना 22 जून की रात की बताई जा रही है।


तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए बताया कि मोतीलाल यादव को तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को भंग कर जल्द ही नई टीम का गठन किया जाएगा।


एफआईआर के अनुसार, आवास में रखी आलमारी से पार्टी फंड के करीब 20 लाख रुपये नकद, दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी समेत कई कीमती सामान चोरी किए गए हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि चार नए ड्रोन, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन भी गायब हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।


तेज प्रताप यादव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि घटना वाली रात उनके चालक और एक सहयोगी ने मोतीलाल यादव को एक बैग के साथ आवास परिसर से बाहर जाते हुए देखा था। बाद में जब घर में रखे सामान की जांच की गई तो नकदी और अन्य कीमती वस्तुएं गायब मिलीं। मामले की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता