ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजप्रताप यादव ने कंस से की नीतीश कुमार की तुलना, बोले 2020 में होगा वध

PATNA: तेजप्रताप यादव के एक बार फिर बोल बिगड़ गए हैं. तेजप्रताप ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कंस से तुलना की है. जिसके बाद समर्थक भी इस बात को दोहरा रहे थे. तेजप्रताप ने कह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेजप्रताप यादव के एक बार फिर बोल बिगड़ गए हैं. तेजप्रताप ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कंस से तुलना की है. जिसके बाद समर्थक भी इस बात को दोहरा रहे थे. तेजप्रताप ने कहा कि’’2020 में किसका वध होगा...इसके पर समर्थक बोले की नीतीश कुमार का होगा. 2020 में वध कर देना है. बिहार किस स्थिति से गुजर रहा है यह बिहार की महान जनता जान रही है.’’

वैशाली में दिया बयान

तेजप्रताप ने यह बयान वैशाली में दिया है. वह गंगाजल गांव में नव-निर्मित मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठान और 5 दिवसीय यज्ञ समारोह में भाग लेने के लिए गए हुए थे. 

इसके पहले भी दे चुके है बयान

तेजप्रताप का इस तरह का विवादित बयान देने का सिलसिला पुराना है. इससे पहले भी वह नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी को लेकर कई बार विवादित बयान दे चुके हैं. तेजप्रताप सुर्खियों में रहने के लिए अक्सर इस तरह का बयान देते रहते हैं. 

लालू के बेटे के कारण हुई पहचान

तेजप्रताप के विवादित बयान के बाद बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि अगर लालू प्रसाद का बेटा तेजप्रताप नहीं होते तो उनको कोई पहचानता. वह खबरों में आने के लिए विवादित बयान देते हैं. 

टैग्स