ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

जब लगने लगी ठंड तो चाय के दुकान पर पहुंचे तेज प्रताप, समर्थकों के साथ पी कुल्हड़ वाली चाय

PATNA: तेज प्रताप यादव नालंदा से लौट रहे थे. इस दौरान जब ठंड लगने लगी तो वह एक चाय की दुकान पर पहुंचे और कुल्हड़ वाली चाय समर्थकों के साथ पीने लगे. वह चाय पीने के लिए बख्तियार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: तेज प्रताप यादव नालंदा से लौट रहे थे. इस दौरान जब ठंड लगने लगी तो वह एक चाय की दुकान पर पहुंचे और कुल्हड़ वाली चाय समर्थकों के साथ पीने लगे. वह चाय पीने के लिए बख्तियारपुर के एक दुकान पर रूके हुए थे. 




तेज प्रताप ने चाय पीने के बाद दुकानदार की तारीफ की और कहा कि आपने चाय बहुत बढ़िया बनाई है. तारीफ सुन दुकानदार भी गदगद हो गया. एक और चाय की प्याली लेने का आग्रह करने लगा. लेकिन उन्होंने हंसते हुए मना कर दिया.

आज तेज प्रताप ने सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का दौरा किया है. तेज प्रताप एकंगरसराय पहुंचे जहां आरजेडी कार्यकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया है. आरजेडी कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह बिहार की इस सरकार को उखाड़ कर ही दम लेंगे. गृह जिला होने के कारण नालंदा नीतीश कुमार का गढ़ माना जाता है लेकिन तेज प्रताप यादव ने यहां पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास विरोधियों को करा दिया है.

टैग्स