ब्रेकिंग
बिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहाराबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारा

तेजप्रताप के निशाने पर कंगना, जूते-चप्पल के साथ फोटो शेयर कर लिख दी बड़ी बात

PATNA : अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में 'भारत को आजादी भीख में मिलने' का बयान देकर एक नया बवाल खड़ा कर

तेजप्रताप के निशाने पर कंगना, जूते-चप्पल के साथ फोटो शेयर कर लिख दी बड़ी बात
First Bihar
3 मिनट

PATNA : अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में 'भारत को आजादी भीख में मिलने' का बयान देकर एक नया बवाल खड़ा कर दिया है. कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक उनके बयान की आलोचना कर चुकी है. अब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी इस मसले पर कंगना को घेरा है.


तेजप्रताप ने कंगना रनौत की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह फुटवियर के कलेक्शन के साथ नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने ट्वीट कर कहा है- 'वीर अगर देश की खातिर बलिदान ना देते तो आज भी हम किसी अंग्रेज के घर जूते चप्पल-साफ कर रहे होते'. उन्होंने आगे लिखा- 'जब कुछ लोग अंग्रेजों से माफी मांग रहे थे तब देश के वीर फांसी का फंदा चूम रहे थे. तो यह कह कर की देश को आजादी 2014 के बाद मिली है, देश की खातिर शहीद हुए सवतंत्रता सेनानियों का अपमान है, उन्हें अपमानित ना करें. अगर वह देश की खातिर बलिदान ना देते तो आज भी हम किसी अंग्रेज के घर में जूते चप्पल साफ कर रहे होते.'






आपको बता दें कि कंगना ने हाल ही में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि देश को वास्तविक आजादी 2014 में मिली है. सोशल मीडिया पर 24 सेकेंड की वायरल हुई एक क्लिप में कंगना को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी और जो वास्तविक आजादी तब मिली जब 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आई. कंगना के इस बयान के बाद से विपक्ष उनपर हमलावर है. वहीं विपक्षी पार्टियों ने उनसे पद्म श्री सम्मान वापस लेने की मांग तक कर दी है.

टैग्स