ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जयचंदों ने मेरे साथ खेल कर दिया, जानिए किस पर साधा है निशाना

Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव ने वायरल वीडियो विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है. उन्होंने 'जयचंदों' पर राजनीति करने का आरोप लगाया, जिससे परिवार और पार्टी में आंतरिक कलह तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.

Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप यादव
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Tej Pratap Yadav: वायरल फोटो और वीडियो कांड में फंसे लालू- राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी चुप्पी थोड़ी है. तेजप्रताप यादव ने कहा है कि कुछ लालची जयचंदों ने उनके साथ राजनीति कर दी है. फिर भी वे अपने पिता और माता की हर बात मानेंगे. तेजप्रताप ये नहीं बता रहे हैं कि जयचंद कौन है लेकिन उनकी बात के कई मायने निकाले जा रहे हैं.


सोशल मीडिया पर तेजप्रताप का पोस्ट

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने प्रकरण के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है. तेज प्रताप यादव ने अपने X हैंडल पर लालू राबड़ी के नाम पोस्ट लिखा है. 

तेजप्रताप ने लिखा है- "मेरे प्यारे मम्मी पापा....मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है.भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश.आप है तो सबकुछ है मेरे पास.मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और."


जयचंद ने राजनीति की

तेजप्रताप ने आगे लिखा है- "पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस मम्मी पापा आपदोनो स्वस्थ और खुश रहे हमेशा."


किसे जयचंद कह रहे है तेजप्रताप

बता दें कि लालू प्रसाद यादव द्वारा तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने और परिवार से दूर किए जाने के फैसले के ऐलान के बाद यह पहली बार तेज प्रताप का ट्वीट आया है, जिसमें उन्होंने अपनी बात कही है. वे कह रहे हैं कि जयचंद ने उनके साथ राजनीति कर दी. सवाल ये उठ रहा है कि लालू राबड़ी के बड़े बेटे किसे जयचंद कह रहे हैं.


जयचंद एक ऐसी उपमा होती है जो घर के भीतर गद्दारी करने वाले आदमी को दी जाती है. जाहिर है तेजप्रताप यादव अपने घर के भीतर के ही किसी व्यक्ति पर साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं. वे लालू को कह रहे है कि आप नहीं होते तो न ये पार्टी होती और न लालच करने वाले जयचंद. 


ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या तेजप्रताप अपने भाई तेजस्वी पर निशाना साध रहे है. वैसे भी ये पहली बार नहीं है कि तेज अपने छोटे भाई पर निशाना साध रहे हैं. कुछ साल पहले वे मीडिया के सामने तेजस्वी पर निशाना साध चुके हैं. तेजप्रताप ने तेजस्वी के सबसे करीबी माने जाने वाले संजय यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. क्या वे फिर से वहीं निशाना साध रहे है.  वे किसी का नाम तो नहीं ले रहे लेकिन इतना तो क्लीयर है कि लालू परिवार में घमासान की शुरुआत हो चुकी है. इसमें आगे और भी ज्यादा दिलचस्प घटनाएं होने वाली हैं.