ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

लालू के कृष्ण-अर्जुन की सरेआम खुल गयी पोल, भरी भीड़ में तेजस्वी समर्थकों से उलझे तेजप्रताप यादव, देखिये वीडियो

PATNA: कल रात 9 बजे लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने खुद को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन बताते हुए ट्वीटर पर महाभारत का एलान किया था. कुछ ही घंटे में कृष्ण-अर्जुन की पोल ख

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: कल रात 9 बजे लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने खुद को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन बताते हुए ट्वीटर पर महाभारत का एलान किया था. कुछ ही घंटे में कृष्ण-अर्जुन की पोल खुल गयी. पटना स्टेशन के पास दूध मंडी में धरना-प्रदर्शन के दौरान हाल ये हुआ कि कृष्ण यानि तेजप्रताप यादव सरेआम तेजस्वी समर्थकों से तू-तू मैं-मैं करने लगे. कल रात के इस ड्रामे में लालू परिवार के भीतर छिड़े घमासान की कलई खुल गयी. https://youtu.be/fz_SlgYoqoA तेजस्वी ने तेजप्रताप का नोटिस ही नहीं लिया दरअसल प्रशासन ने कल स्टेशन के पास सरकारी जमीन पर चल रहे दूध मंडी को हटा दिया था. कल शाम तेजस्वी यादव वहां धरना पर बैठ गये. रात ढ़ली तो तेजप्रताप यादव भी वहां पहुंचे. लेकिन इस दौरान तेजस्वी ने अपन बड़े भाई की कोई नोटिस नहीं ली. हालांकि तेजप्रताप खुद ही तेजस्वी के बगल में जाकर बैठ गये लेकिन छो़टे भाई ने बड़े भाई से एक शब्द बात नहीं की. तेजस्वी यादव इस दौरान वहां मौजूद राजद के दूसरे विधायकों से बात करते रहे. लेकिन तेजप्रताप की ओर देखने से भी परहेज किया. तेजस्वी समर्थकों से उलझे तेजप्रताप देर रात तेजस्वी का धरना समाप्त हुआ. उनके समर्थकों की भीड़ वहां मौजूद थी. इसी दौरान तेजप्रताप यादव तेजस्वी समर्थकों से उलझ पड़े. उन्होंने सरेआम चिल्लाना शुरू कर दिया. उनका आरोप था कि तेजस्वी के मुख्य सलाहकार संजय यादव दोनों भाईयों में फूट डाल रहे हैं. तेजप्रताप ने तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मियों को भी खूब हड़काया. इस पूरे प्रकरण के दौरान तेजस्वी यादव खामोशी से तमाशा देखते रहे. सतह पर आया लालू परिवार का घमासान कल रात हुए इस तमाशे ने लालू परिवार के आंतरिक घमासान को सतह पर ला दिया. ये चर्चा आम है कि लालू परिवार में भारी घमासान छिड़ा है. इसके कारण ही तेजस्वी यादव महीनों गायब रहे. कल रात इसकी झलक भी मिल गयी.  
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता