ब्रेकिंग
रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..हमारी सरकार में कोई अपराधी नहीं बचेगा✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति✦तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज✦बिहार में विशेष सर्वेक्षण के 3310 पदों पर बहाली, 30 से 65 हजार तक मिलेगा मानदेय, जानें पदों की संख्या और योग्यता✦SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर... आज बंद रहेगी UPI सर्विस, Google Pay और PhonePe से भी नहीं कर पाएंगे पेमेंट?✦रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..हमारी सरकार में कोई अपराधी नहीं बचेगा✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति✦तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज✦बिहार में विशेष सर्वेक्षण के 3310 पदों पर बहाली, 30 से 65 हजार तक मिलेगा मानदेय, जानें पदों की संख्या और योग्यता✦SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर... आज बंद रहेगी UPI सर्विस, Google Pay और PhonePe से भी नहीं कर पाएंगे पेमेंट?

तेज प्रताप ने मुरली बजा कर PM मोदी को दिया चैलेंज, चूहे से CM नीतीश के कनेक्शन का भी खोला राज

PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने मुरली बजाते-बजाते पीएम मोदी को चैलेंज दे दिया है। वहीं सीएम नीतीश का चूहे से कनेक्शन भी सबके सामने उजागर कर दिया है। लोगों के बीच पहुंचे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने मुरली बजाते-बजाते पीएम मोदी को चैलेंज दे दिया है। वहीं सीएम नीतीश का चूहे से कनेक्शन भी सबके सामने उजागर कर दिया है। लोगों के बीच पहुंचे तेजप्रताप ने मुरली की धुन के बीच विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक तान छेड़ दिया।lतेजप्रताप आज नीतीश के गृह जिला नालंदा में थे। 


तेजप्रताप यादव ने लोगों से कहा कि मैं आलराउंडर हूं एक नेता के साथ-साथ मेरे में कलाकार वाले भी सारे गुण मौजूद हैं। उन्होनें मुरली बजाकर जनता से पूछा कि मोदी जी भी मुरली बजा सकते हैं क्या ? तेजप्रताप यादव ने कहा कि भी मुरली बजा है और जो गरीब बूढ़ों को परेशान करेगा, बाद में उस पर सुदर्शन चक्र चलेगा। इनको (नीतीश कुमार) उखाड़ फेंकना है।  


वहीं तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर बिल्कुल ही अनोखे अंदाज में हमला बोलते हुए सीएम नीतीश और बिहार के चूहों का कनेक्शन उजागर किया। उन्होनें कहा कि  अभी एक न्यूज फिर मिला है। फर्जी जो शिक्षक लोग थे इनके (नीतीश कुमार) राज में जो बहाल किए गए। फर्जीवाड़ा का जब चैकिंग हुआ। तब पता चला कि चूहा है न जो, वो फुदक-फुदक कर फाइलें नोचकर खा गया। क्योंकि इसमें नीतीश कुमार जी फंस जाते।


टैग्स