ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

तेजस्‍वी यादव आज जारी करेंगे बिहार सरकार का रिपोर्ट कार्ड, लालू यादव हो सकते हैं शामिल

PATNA : बिहार में पांच जून यानी आज का दिन राजनीति के लिए खास है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एलान किया है कि पांच जून को महागठबंधन का एक बड़ा प्रतिनिधि सम्मेलन होगा. संपूर्ण क्रांति

तेजस्‍वी यादव आज जारी करेंगे बिहार सरकार का रिपोर्ट कार्ड, लालू यादव हो सकते हैं शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पांच जून यानी आज का दिन राजनीति के लिए खास है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एलान किया है कि पांच जून को महागठबंधन का एक बड़ा प्रतिनिधि सम्मेलन होगा. संपूर्ण क्रांति दिवस पर पूरा महागठबंधन एक साथ जुटेगा, राजद के अलावा वाम दलों की भागीदारी होने की उम्‍मीद है. इसमें सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा. 


राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में राजद प्रमुख लालू प्रसाद भी शिरकत कर सकते हैं. लेकिन अगर डाक्टरों ने अगर सलाह नहीं दी तो उनके भाषण की रिकार्डिंग सुनाई जाएगी. इस कार्यक्रम को लेकर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि यह आयोजन गांधी मैदान के पास बापू सभागार में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा. इसमें राजद प्रमुख लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, भाकपा के डी. राजा, माकपा के सीताराम येचुरी एवं भाकपा माले के दीपांकर भट्टाचार्या समेत अन्य कई नेता शामिल रहेंगे. इस रिपोर्ट कार्ड में राज्य सरकार के कामकाज का हिसाब रहेगा. वहीं रोजगार पर ज्यादा जोर रहेगा.


आप को बता दे कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव के आयोजन के बारे में मीडिया से बात करते हुए बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे इन चीजों की परवाह नहीं करते. उन्‍होंने कहा कि मीडिया वाले ही तो ऐसे लोगों को प्रचार दिलाते हैं. उन्‍होंने कहा कि जब से वे बिहार के मुख्‍यमंत्री बने, लगातार काम ही तो करते रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि पहले क्‍या हालत थी और अब कितना सुधर हुआ है, यह मीडिया वाले बताएंगे, तभी तो लोग जानेंगे. 

टैग्स