ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

तय समय से पहले खत्म हो सकती है राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जानिए.. पूरी वजह

DELHI: लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी यात्रा से कुछ समय का ब्रेक लेकर दिल्ली वापस लौट गए हैं। लोकसभा चुनावों को देखते

तय समय से पहले खत्म हो सकती है राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जानिए.. पूरी वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी यात्रा से कुछ समय का ब्रेक लेकर दिल्ली वापस लौट गए हैं। लोकसभा चुनावों को देखते हुए राहुल की यात्रा में बदलाव की बात भी कही जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 मार्च को पूरी होनी थी लेकिन अब वह 10 दिन पहले ही खत्म हो सकती है।


दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के बाद ओडिशा पहुंची है। इसी बीच जानकारी आ रही है कि राहुल गांधी यात्रा से कुछ समय का ब्रेक लेकर वापस दिल्ली लौट गए हैं। यात्रा आगामी 16 फरवरी को चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। यूपी के बीस जिलों में राहुल की यह यात्रा करीब 11 दिन तक चलनी थी लेकिन अब यूपी में राहुल की यात्रा 6 से 7 दिन ही चलेगी। अखिलेश यादव भी रायबरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे।


बता दें, राहुल की यह यात्रा बीते 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी, जो विभिन्न राज्यों से होते हुए ओडिशा पहुंची है। कांग्रेस चाहती है कि लोकसभा चुनाव के पहले यह यात्रा जल्द खत्म हो और राहुल संगठन के फैसलों, टिकट बंटवारों, गठबन्धन की बातचीत के साथ चुनावी कैम्पेन में जुटें। ऐसे में राहुल की यात्रा अब 10 मार्च को ही मुम्बई में खत्म हो जाएगी। अप्रैल और मई 2024 तक लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है।