ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

लालू फोन कॉल कांड : BJP CBI के सामने ले जाएगी मामला, हेमंत सरकार से कार्रवाई की मांग

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने झारखंड सरकार से लालू प्रसाद पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लालू ने बीजेपी विधायक ललन पासवान को धमकी दी और कहा कि स्प

लालू फोन कॉल कांड : BJP CBI के सामने ले जाएगी मामला, हेमंत सरकार से कार्रवाई की मांग
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने झारखंड सरकार से लालू प्रसाद पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लालू ने बीजेपी विधायक ललन पासवान को धमकी दी और कहा कि स्पीकर के चुनाव में वोट मत करना. कॉल झारखंड से आया तो सीएम हेमंत सोरेन इस पर कार्रवाई करें. 




केंद्र से लगाएंगे गुहार

तारकिशोर प्रसाद ने स्पष्ट कर दिया कि अगर हेमंत सोरेन की सरकार लालू प्रसाद पर कार्रवाई नहीं करती हैं तो वह इस मामले को लेकर केंद्र सरकार से गुहार लगाएंगे. अगर जरूरत पड़ी तो वह सीबीआई से भी जांच की मांग कर सकते हैं. 


कानून तोड़ना लालू की आदत

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वोटिंग के दौरान दबाव बनाया गया. विधानसभा में वोटों की गिनती कर रहे विधानसभा के कर्मी का नोटबुक छिना गया. तेजस्वी यादव जिस तरीके से लोकतंत्र की दुहाई की बात कर रहे थे. लेकिन इतना वह हताश क्यों हैं. एक तरह वह लोकतंत्र की दुहाई देते हैं तो दूसरी तरह बीजेपी विधायक को कॉल कर लालू प्रसाद धमकी दे रहे हैं. क्या यह सही है. कानून का उल्लंघन करना लालू प्रसाद का रिकॉर्ड रहा है. 


पीआईएल दाखिल करेगी बीजेपी

लालू प्रसाद के बीजेपी विधायक को कॉल करने पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायवाल ने कहा कि लालू के फोन मामले में भाजपा रांची हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल करेगी. लालू प्रसाद की जमानत पर 27 नवंबर को सुनवाई होने वाली है. यह पीआईएल लालू प्रसाद के लिए परेशानी कर सकती है. 


विधायक को किया कॉल

लालू प्रसाद ने सीधे कॉल किया और कहा ‘’जीत के लिए पासवान जी बधाई, विधायक प्रणाम कर रहे हैं. उसके बाद लालू प्रसाद बोल रहे हैं कि सुनो हमलोग तुमको आगे बढ़ाएंगे. कल जो स्पीकर का चुनाव है उसमें साथ दो. कल हमलोग इसको गिरा देंगे. तुम साथ दो. इस पर विधायक कहते हैं कि हम तो पार्टी में हैं सर. इस पर लालू प्रसाद कहते हैं कि तुम गैर हाजिर हो जाओ, बोल देना की कोरोना हुआ है. इसके बाद तो स्पीकर हमारा होगा तो हम देख ही लेंगे.’’

टैग्स