ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

तारकिशोर प्रसाद बोले.. सत्ता से बाहर होने पर तेजस्वी का कई धंधा हो गया बंद, वापसी को लेकर हैं बैचेन

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सत्ता से बाहर रहने के कारण तेजस्वी का कई कारोबार बंद हो गया है. वह अब सत्ता

तारकिशोर प्रसाद बोले.. सत्ता से बाहर होने पर तेजस्वी का कई धंधा हो गया बंद, वापसी को लेकर हैं बैचेन
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सत्ता से बाहर रहने के कारण तेजस्वी का कई कारोबार बंद हो गया है. वह अब सत्ता में वापसी को लेकर बैचेन हैं. इसलिए वह कुछ भी सरकार के खिलाफ बोल रहे है. लेकिन जनता सब कुछ जान रही हैं.   

एनडीए को मिला जनादेश

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जनता ने एनडीए सरकार को 5 साल का जनादेश दिया है. ऐसे में तेजस्वी यादव को बिहार के विकास  लिए सरकार का सहयोग करना चाहिए. लेकिन तेजस्वी का जल बिन मछली वाला हाल हो गया है. वह अभी भी एक्जिट पोल के नतीजों से वह बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. वह सत्ता के लिए लालयित है. यही के कारण है कि एनडीए सरकार के खिलाफ बयान देते रहते हैं. फिर दिल्ली निकल जाते हैं. 

जल्द होगा कैबिनेट का विस्तार

कैबिनेट विस्तार को लेकर तार किशोर प्रसाद ने कहा कि बहुत जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा. अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है.  इसके बारे में खुद सीएम नीतीश कुमार ने इस बात की सार्वजनिक रुप से जानकारी सबको दे दी है. अब कैबिनेट के विस्तार में कोई देरी होने की बात नहीं है. बता दें कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल मंत्रियों की सूची पर मुहर लगाने के लिए दिल्ली दो दिन पहले गए है. सूची फाइनल होते ही कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा.  

टैग्स