ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

तमिलनाडु के पूर्व DGP करुणासागर ने थामा RJD का दामन, बोले तेजस्वी, हमारी सरकार जातीय गणना कराने के लिए प्रतिबद्ध है

PATNA: राजद के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन हुआ। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर ने आज राजद की सदस्यता ग्रहण की। बिहार के डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव स

तमिलनाडु के पूर्व DGP करुणासागर ने थामा RJD का दामन, बोले तेजस्वी, हमारी सरकार जातीय गणना कराने के लिए प्रतिबद्ध है
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: राजद के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन हुआ। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर ने आज राजद की सदस्यता ग्रहण की। बिहार के डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव सहित राजद के कई नेताओं ने करुणासागर का पार्टी में स्वागत किया। राजद नेताओं की मौजूदगी में करुणासागर को आरजेडी की सदस्यता दिलायी गयी। 

राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद करुणासागर ने कहा कि बिहार के हित में आज उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा है। वे अब राजद को सशक्त करने का काम करेंगे। वही तमिलनाडु के पूर्व DGP के राजद में शामिल होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी कोशिश है कि पार्टी से बुद्धिजीवी लोग जुड़े। मंच से संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय गणना का मामला कोर्ट में है। हमने पहले ही कहा था कि अब 9 मई को को इस मामले में कोर्ट जो फैसला सुनाएगी उस पर चर्चा की जाएगी। हमारी सरकार जातीय गणना कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

तमिलनाडु के पूर्व DGP के राजद में शामिल होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आज उनके पार्टी से जुड़ने से पार्टी को मज़बूती मिलेगी।पार्टी की विचारधारा मज़बूत होगी। हम चाहेंगे कि इनके जैसे और लोग भी पार्टी से जुड़े। करुणासागर जी की हमेशा से इच्छा रहीं है कि जिस प्रदेश में इनका जन्म हुआ हैं वहां के लोगों के लिए वे काम करे। आज लालू जी के हाथ को मज़बूत करने का काम किया गया हैं।मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज ग़रीबी, महंगाई और बेरोज़गारी की चर्चा नहीं हो रहीं सिर्फ़ धर्म की बात हों रहीं हैं। जबकि हमलोग सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। चाहे कोई भी धर्म हों या जात हों।

तेजस्वी ने कहा कि आज जब हमलोग कुछ भी बोलते हैं तो हमारे पीछे केंद्र की एजेंसी जाँच के लिए लगा दी जाती हैं। आज कोई जात,महंगाई और ग़रीबी से अछूता नहीं हैं। पूरे देश में आज सिर्फ विपक्ष के लोगों पर कार्रवाई हो रही है। आज महिला पहलवान जंतर मंतर पर बैठीं हैं लेकिन केंद्र की सरकार के कान तक जूं नहीं रेंग रही है।जातीय जनगणना को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा की हमलोग जातीय गणना कराना चाहते हैं लेकिन इसे रोका जा रहा हैं। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर बिहार के जहानाबाद के रहने वाले हैं। खुशी की बात है कि आज करुणासागर जी ने राजद का दामन थामा है। इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। जातीय गणना पर कहा कि हमने तो अपनी बात तो रख ही ना दिये हैं। 9 मई को कोर्ट का जो भी निर्णय होगा उसके बाद इस पर चर्चा की जाएगी। एक बात तो तय है कि महागठबंधन की सरकार जातीय गणना कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

टैग्स