ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

‘राज्य में तालिबानी शासन चला रहे हेमंत सोरेन’ मुख्यमंत्री पर बाबूलाल मरांडी का जोरदार हमला

RANCHI: डुमरी विधानसभा उपचुनाव में अब महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 5 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर चरम पर है। इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्य

‘राज्य में तालिबानी शासन चला रहे हेमंत सोरेन’ मुख्यमंत्री पर बाबूलाल मरांडी का जोरदार हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: डुमरी विधानसभा उपचुनाव में अब महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 5 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर चरम पर है। इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला है। बाबू लाल मरांडी ने कहा है कि हेमंत सोरेन झारखंड में तालिबानी शासन चला रहे हैं। उन्हें सजा मिले इसके लिए भाजपा और आजसू की सरकार बनना जरूरी है।


दरअसल, बाबूलाल मरांडी ने ये बातें डुमरी में मतदाताओं से बातचीत के दौरान कही है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि, झारखंड में हेमंत सोरेन तालिबानी शासन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री या सरकार के गलत नीतियों के विरोध में आवाज उठाने वालों को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।


मरांडी आगे लिखते हैं, ‘राज्य में खुलेआम संगठित गिरोह बनाकर भ्रष्टाचार और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन इन पर कारवाई करने की बजाय हेमंत सोरेन की सरकार ऐसे तत्वों को प्रश्रय देने का काम कर रही है। हेमंत सोरेन के लूटतंत्र और जंगलराज को ध्वस्त करने के लिए पुनः यहां भाजपा-आजसू गठबंधन की सरकार स्थापित करनी है’। 

टैग्स