ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

ताजिया पर फूल और रामनवमी जुलूस पर पत्थर: विधानसभा में बोले भाजपा विधायक-ये नहीं चलने वाला है, सदन में दिन भर हंगामा

PATNA: बिहार के सासाराम और नालंदा में रामनवमी के मौके पर भड़की हिंसा पर बिहार विधानसभा सोमवार दिन भर गर्म रहा. भाजपा विधायक दंगे और हिंसा के लिए सरकार को जिम्मेवार करार

ताजिया पर फूल और रामनवमी जुलूस पर पत्थर: विधानसभा में बोले भाजपा विधायक-ये नहीं चलने वाला है, सदन में दिन भर हंगामा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 PATNA: बिहार के सासाराम और नालंदा में रामनवमी के मौके पर भड़की हिंसा पर बिहार विधानसभा सोमवार दिन भर गर्म रहा. भाजपा विधायक दंगे और हिंसा के लिए सरकार को जिम्मेवार करार दे रहे थे. वहीं, सत्ता पक्ष इसे बीजेपी की साजिश करार दे रहा था. बिहार विधानसभा में बीजेपी ने कहा-ताजिया पर फूल और रामनवमी जुलूस पर पत्थर, ये नहीं चलने वाला है. वैसे राज्य सरकार बिहारशरीफ और सासाराम की घटना पर सदन के अंदर आधिकारिक वक्तव्य देना चाहती थी लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी इजाजत नहीं दी।


बिहार विधानसभा में सोमवार को दिन भर बिहारशरीफ से लेकर सासाराम में हुई हिंसा पर हंगामा होता रहा. सदन की कार्यवाही इसकी ही भेंट चढ़ गयी. दूसरी पाली में जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो सरकार ने अपने विधेयक पास कराना शुरू किया. इसी दौरान बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने दंगों का मामला उठाया. संजय सरावगी ने कहा कि जिस तरह से बिहारशरीफ में रामनवमी के जुलूस पर पथराव हुआ है उससे यही लगता है कि रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था।


दंगाइयों को प्रशासन का प्रश्रय

संजय सरावगी ने कहा कि प्रशासन दंगाइयों को प्रश्रय दे रहा है. मीडिया में खबरें चल रही हैं कि हिन्दू परिवार वहां से पलायन कर रहे हैं. ताजिया पर फूल और रामनवमी के जुलूस पर पत्थर ये नहीं चलेगा. इस पर सरकार को जवाब देना होगा. ये नहीं चलेगा. संजय सरावगी के बोलने के साथ ही सदन शोर शराबे में डूब गया।


सरकार को वक्तव्य की इजाजत नहीं

सदन में हंगामे के दौरान ही संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी बोलने के लिए उठे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के विधायकों ने सासाराम औऱ बिहारशरीफ का मामला उठाया है. अगर विधानसभा अध्यक्ष अनुमति दें तो सरकार आज ही इस मामले पर वक्तव्य देने को तैयार है. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी. लिहाजा शोर शराबे के बीच सरकार ने अपना विधेयक पास करा लिया औऱ सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें