ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

स्वाति मालीवाल केस : केजरीवाल के PA का सामने आया बिहार कनेक्शन : यहां के रहने वाले हैं विभव कुमार : पिता ने बेटे को बताया निर्दोष

SASARAM : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार सीएम अरविन्द केजरीवाल के पीए विभव कुमार का बिहार कनेक्शन सामने आया है। विभव कुमार बिह

स्वाति मालीवाल केस : केजरीवाल के PA का सामने आया बिहार कनेक्शन  : यहां के रहने वाले हैं विभव कुमार : पिता ने बेटे को बताया निर्दोष
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SASARAM : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार सीएम अरविन्द केजरीवाल के पीए विभव कुमार का बिहार कनेक्शन सामने आया है। विभव कुमार बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं और पिछले 15 साल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ रह रहे हैं। विभव पर गंभीर आरोप लगने के बाद उनके पिता ने उन्हें निर्दोष बताया है।


दरअसल, आप सांसद स्वाति मालीवाल केस को लेकर रोहतास का कोचस प्रखंड अचानक चर्चा में आ गया। स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार दिनारा थाना के नरवर पंचायत स्थित खुदरू गांव के रहने वाले है। गांव में विभव के पिता महेश्वर राय रहते हैं, जो बीएमपी में सिपाही पद से स्वेक्षिक सेवानिवृति ले चुके हैं। महेशवर राय ने अपने बेटे विभव कुमार को पूरी तरह से निर्दोष बताया है।


उन्होंने बताया कि विभव पिछले 15 साल से अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। उनका आचरण बहुत अच्छा है। बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद विभव ने पत्रकारिता की पढ़ाई की और दिल्ली चले गए। दिल्ली में वह अरविंद केजरीवाल के संपर्क में आए और बाद में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर विभव कुमार मुख्यमंत्री के आप्त सचिव बनाए गए। विभव कुमार की गिरफ्तारी की खबर सुनने के बाद उनके पिता महेश्वर राय चिंतित हो गए हैं। 


उन्होंने बताया कि मेरी बेटे से मोबाइल फोन पर बात हुई है। जिसमें विभव ने बताया कि स्वाति मालीवाल बेवजह इसे मुद्दा बना रही है। उन्होंने तो सीएम से मिलने के लिए थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा था। लेकिन उनपर गंभीर आरोप लगे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि दो भाइयों में सबसे बड़ा विभव काफी मिलनसार है। पिछले कई वर्षों से विभव गांव में नहीं आए लेकिन उनके परिवार का गांव में सबसे अच्छा संबंध है। विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद गांव में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता