ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

स्वाति मालीवाल केस : कोर्ट ने सीएम केजरीवाल के पीए विभव को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

DELHI : आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को कोर्ट ने चार दिनो की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

स्वाति मालीवाल केस : कोर्ट ने सीएम केजरीवाल के पीए विभव को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को कोर्ट ने चार दिनो की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने विभव को शुक्रवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया था और विभव की चार दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें 28 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


दरअसल, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी मेडिकल जांच कराई थी। मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री के आरोपी पीए विभव कुमार के खिलाफ एक्शन लेते हुए 18 मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।


अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए विभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद विभव की अग्रिम जमानत वाली याचिका को खारिज कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिनो की रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड पूरी होने के बाद 24 मई को दिल्ली पुलिस ने विभव को फिर से कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हे चार दिनो की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।