ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

NRC पर NDA में मचे घमाशान पर सुशील मोदी ने दी सफाई, कहा- मत भिन्नता स्वाभाविक है लोग इसे मन-भेद ना समझे

PATNA: एनआरसी को लेकर बिहार में एनडीए के बीच घमाशान मचा हुआ है. दोनों के रिश्ते को लेकर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है कि एक साथ रहकर यह कैसा विरोध है. इसको लेकर बिहार के डिप्टी स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: एनआरसी को लेकर बिहार में एनडीए के बीच घमाशान मचा हुआ है. दोनों के रिश्ते को लेकर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है कि एक साथ रहकर यह कैसा विरोध है.  इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने सफाई दी हैं. 

दोनों दलों के संसद के भीतर और बाहर मुद्दा अलग

इसको लेकर मोदी ने ट्वीट किया कि ‘’बिहार के व्यापक हित में भाजपा-जदयू साथ रहे, लेकिन दूसरे राज्यों में हम अलग चुनाव लड़ते रहे. दोनों दल संसद के भीतर और बाहर राष्ट्रीय मुद्दे पर अलग-अलग राय भी प्रकट रहे. यह दो दलों का विलय नहीं, सिर्फ मुद्दा आधारित गठबंधन हुआ है, तो मत भिन्नता स्वाभाविक है. जो लोग इसे मन-भेद साबित करना चाहते हैं, उन्हे समझना चाहिए कि जब गठबंधन को प्रभावित किए बिना धारा 370 और राम मंदिर जैसा जटिल मुद्दा सुलझ सकता है, तब हम आगे भी जो मुद्दे आएंगे, उनका हल करते रहेंगे.’’

20 साल पूरा करेगा गठबंधन

सुशील मोदी ने ट्वीट कर दावा किया कि ’’भाजपा-जदयू गठबंधन बीच के कुछ वर्षों को छोड़कर बीस साल पूरे करने वाला है. दोनों दल कुछ मुद्दों पर मतभेद के बावजूद विकास के रोडमैप पर पूरी तरह एकमत और एकाग्र रहे हैं. इससे गरीबी दूर करने में मदद मिली और पिछड़ों को न्याय मिला.  इसी गठबंधन की बदौलत बिहार का विकास हुआ. एनडीए सरकार में राज्य का बजट यदि 36000 करोड़ से बढ़कर 1 लाख 77 हजार करोड़ तक पहुंचा है. तो क्या यह बिना आपसी समझदारी के ही संभव हुआ है.’’


टैग्स