ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गलत पार्टी में 30 साल रहे रघुवंश प्रसाद सिंह, वे RJD के कौरव दल में महारथी कर्ण थे

PATNA: रघुवंश प्रसाद सिंह के बहाने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी पर निशाना साधा है. सुशील मोदी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह एक गलत पार्

गलत पार्टी में 30 साल रहे रघुवंश प्रसाद सिंह, वे RJD के कौरव दल में महारथी कर्ण थे
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: रघुवंश प्रसाद सिंह के बहाने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी पर निशाना साधा है. सुशील मोदी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह एक गलत पार्टी में अच्छे आदमी की तरह रहे. वे राजद के कौरव दल में महारथी कर्ण थे. 


आरजेडी की पराजय तय

सुशील मोदी ने कहा कि रघुवंश प्रसाद को रोक लालू प्रसाद की पार्टी ने धर्मयुद्ध की घोषणा से पहले अपनी पराजय सुनिश्चित कर ली. रघुवंश बाबू तो उसी समय पार्टी छोड़ देते, जब राजद ने ऊंची जाति के गरीबों को 10 फीसद रिजर्वेशन देने के मोदी- सरकार के फैसले का खुल कर विरोध किया था. लेकिन धैर्य की भी सीमा होती है.

लालू ने आरजेडी को बेच दिया

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सम्पत्ति का लोभ, परिवारवाद और पुत्र मोह ने लालू प्रसाद की राजनीतिक पारी लगभग खत्म कर दी. लालटेन में बुझने से पहले की भभक दिख रही है. जो भी लोग पिछले 30 साल में सामाजिक न्याय के उनके झांसे में आये, वे धीरे-धीरे उनसे अलग होते चले गए. जो किसी मजबूरी में उनके साथ हैं, उन्हें किनारे लगा दिया गया. पैसे या जमीन लिखवाने के बदले टिकट देने वाले लालू प्रसाद ने पार्टी को अमीरों के हाथ बेच दिया. राजद अब राज्यसभा में भी गरीब-गुरबा को नहीं भेजता.