ब्रेकिंग
बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?

‘एक देश-एक चुनाव कमेटी की अनुशंसा स्वागतयोग्य’ सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री से की ये अपील

PATNA: एक देश-एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को सौंप दिया है और देश में लोकसभा और विधानसभा के साथ

‘एक देश-एक चुनाव कमेटी की अनुशंसा स्वागतयोग्य’ सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री से की ये अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: एक देश-एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को सौंप दिया है और देश में लोकसभा और विधानसभा के साथ साथ निकाय चुनाव को एक साथ कराने की सिफारिश की है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इसे स्वागतयोग्य बताया है।


सुशील कुमार मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा ‘एक राष्ट्र, ‘एक चुनाव’ पर गठित समिति की रिपोर्ट राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को सौपें जाने का स्वागत किया है। जिसमें यह अनुशंसा की गई है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि समिति ने सर्वसम्मति से अनुशंसा की है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के 100 दिनों के भीतर स्थानीय निकाय के चुनाव कराए जा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि देश में 1967 में अंतिम बार दोनों चुनाव एक साथ हुए थे। वर्षभर चुनाव होने से हमेशा आचार संहिता लगी रहती है और विकास कार्य प्रभावित होते हैं। सुरक्षा बलों को बार-बार प्रतिनियुक्ति करने पर तथा राजनीतिक दलों को भी काफी खर्च करना पड़ता है। एक साथ चुनाव होने पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की संभावना है। 2019 के भाजपा के घोषणा पत्र में भी ‘एक राष्ट्र, ‘एक चुनाव’ शामिल था। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वे अपने तीसरे कार्यकाल में ‘एक राष्ट्र,‘एक चुनाव’ को लागू करने का काम करें।