ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सुशील मोदी बोले-शिवसेना की राह पर नहीं चलेगी JDU, नीतीश के चेहरे पर लड़ेंगे चुनाव

KOLKATA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी की मानें तो 2013 में जदयू-भाजपा में तलाक़ के बाद फिर से हुई दोस्ती पहले से ज़्यादा मज़बूत हो गयी है. अब ये गठबंधन टूटने का सवाल ही पै

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

KOLKATA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी की मानें तो 2013 में जदयू-भाजपा में तलाक़ के बाद फिर से हुई दोस्ती पहले से ज़्यादा मज़बूत हो गयी है. अब ये गठबंधन टूटने का सवाल ही पैदा नहीं होता. नीतीश कुमार की पार्टी और BJP के बीच जो कुछ भी मामला है वो आपसी बातचीत से सुलझा लिया जायेगा. बिहार में महाराष्ट्र जैसा कोई वाक़या नहीं होने जा रहा है. सुशील मोदी ने फिर कहा कि 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जायेगा. इसमें कही कोई विवाद नहीं है.

कोलकाता में बोले सुशील मोदी

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी कोलकाता में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि बिहार में महाराष्ट्र जैसा कुछ नहीं होने जा रहा है. यानि उद्धव ठाकरे की तरह नीतीश भाजपा से दोस्ती नहीं तोड़ने जा रहे हैं. मोदी ने कहा कि बिहार को लेकर जदयू और भाजपा का एजेंडा एक है. दोनों पार्टियाँ बिहार के विकास के लिए एकजुट हुई हैं और आगे भी एकजुटता बनी रहेगी. सुशील मोदी ने कहा कि हालाँकि बिहार के चुनाव में अभी वक्त है लेकिन अगला विधानसभा चुनाव नीतीश के चेहरे पर ही लड़ा जायेगा.

सुलझ जायेगा सीटों का बंटवारा 

सुशील मोदी ने दावा किया कि जदयू और भाजपा के बीच सीटों  का बंटवारा भी आसानी से हो जायेगा. दोनों पार्टियां पिछले कई चुनाव से आपकी बातचीत से सीटों का बंटवारा करती आयीं हैं. इस बार भी ऐसा ही होगा.

टैग्स