ब्रेकिंग
Bihar News : छठ से पहले बिहार के 2.50 लाख पंचायत प्रतिनिधियों की चमकी किस्मत! 3 महीने के भत्ते के लिए 137 करोड़ जारी✦Bihar News: आज खरना पूजा के बाद 36 घंटे तक पानी भी नहीं पीएंगे छठ व्रती, जानिए क्यों खाई जाती है गुड़ की खीर और रोटी✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦Bihar News : छठ से पहले बिहार के 2.50 लाख पंचायत प्रतिनिधियों की चमकी किस्मत! 3 महीने के भत्ते के लिए 137 करोड़ जारी✦Bihar News: आज खरना पूजा के बाद 36 घंटे तक पानी भी नहीं पीएंगे छठ व्रती, जानिए क्यों खाई जाती है गुड़ की खीर और रोटी✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव

‘तार-तार हो जाएगा ‘खेला’ वाला झूठ’ सुशील मोदी बोले- सदन में NDA का बहुमत साबित होना तय

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सोमवार को सदन में एकजुट एनडीए बहुमत सिद्ध करेगा और खेला होने का झूठ तार-तार हो जाएगा।

‘तार-तार हो जाएगा ‘खेला’ वाला झूठ’ सुशील मोदी बोले- सदन में NDA का बहुमत साबित होना तय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सोमवार को सदन में एकजुट एनडीए बहुमत सिद्ध करेगा और खेला होने का झूठ तार-तार हो जाएगा। 


सुशील मोदी ने कहा कि जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लोकसभा चुनाव में 400 पार का लक्ष्य पाकर तीसरी बार सरकार बनाने के आत्मविश्वास से भरा है, उस समय बिहार में एनडीए का कोई भी विधायक विपक्ष की डूबती नाव पर क्यों सवार होना चाहेगा?


उन्होंने कहा कि जनादेश का सम्मान करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को राज्य में नई सरकार बनने के साथ ही स्वत: अपना त्यागपत्र दे देना चाहिए था। यदि वे ऐसा करते और संसदीय परम्परा का पालन करते, तो राजनीतिक वातावरण में उत्पन्न अनावश्यक तनाव से बचा जा सकता था। एनडीए के सभी 128 विधायक लालू प्रसाद के इशारे पर चलने वाले कुटिल अभियान पर अवश्य विजय प्राप्त करेंगे।