ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सुशील मोदी बोले- महागठबंधन के सभी दलों को पिछलग्गू बनाने पर तुले हैं तेजस्वी, मिलकर क्या लड़ेंगे चुनाव

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बेरोजगारी हटाओ यात्रा के बहाने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होनें कहा कि इस यात्रा में भी वे अपने सहय

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी  ने बेरोजगारी हटाओ यात्रा के बहाने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होनें कहा कि इस यात्रा में भी वे अपने सहयोगी दलों को छोड़ कर अकेले यात्रा पर चले हैं। वे महागठबंधन के सभी दलों को पिछलग्गू बनाने पर तुले हैं मिल कर क्या चुनाव लड़ेंगे। 


सुशील मोदी ने कहा किआरजेडी ने महागठबंधन के घटक दलों की राय लिये बिना अपना सीएम-फेस घोषित कर दिया है। वहीं तेजस्वी यादव ने अकेले ही संविधान बचाओ यात्रा निकाली और बिना समर्थक दलों को साथ लिए बेरोजगारी हटाओ यात्रा की घोषणा कर दी।जो घटक दलों को पिछलग्गू बनाने पर तुले हैं, वे मिल कर चुनाव क्या लड़ेंगे?


वहीं डिप्टी सीएम ने लालू परिवार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरजेडी  ने अपने शासन काल में विकास ठप कर घोटाले, बेरोजगारी और पलायन को चरम पर पहुंचाया, लेकिन पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने परिवार के सभी सदस्यों की बेरोजगारी दूर कर ली। कम पढ़े-लिखे तेजस्वी प्रसाद यादव बिना किसी नौकरी-व्यवसाय के 29 साल की उम्र में 54 बेनामी सम्पत्ति के मालिक बन गए। लालू प्रसाद ने चपरासी-पोर्टर जैसी नौकरी लेने के बदले लोगों की जमीन लिखवायी। बेरोजगारी यात्रा में आरजेडी आम युवाओं को बेरोजगारी दूर करने का कौन-सा नुस्खा बताएगी?  


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता