ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Supaul News: सड़क पर विशाल पेड़ दुर्घटना को दे रहा दावत, VIP नेता संजीव मिश्रा ने उठाया मामला

Supaul News: सुपौल के छातापुर विधानसभा क्षेत्र में रानी पट्टी नहर के किनारे स्थित एक विशाल पेड़ सड़क दुर्घटना का कारण बन सकता है। वीआईपी नेता संजीव मिश्रा ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Supaul News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Supaul News: सुपौल छातापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रानी पट्टी नहर के किनारे स्थित सड़क पर वर्षों पुराना विशालकाय पेड़ आम लोगों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। यह पेड़ किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है। राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों की लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


इस गंभीर समस्या को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह समाजसेवी संजीव मिश्रा ने आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि इस पेड़ के कारण न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है, जिससे लोगों की जान-माल का नुकसान होना तय है।


संजीव मिश्रा ने स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस दिशा में ठोस पहल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 


उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है और इस मुद्दे की अनदेखी प्रशासनिक लापरवाही मानी जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी वीआईपी नेता संजीव मिश्रा की पहल का समर्थन किया और प्रशासन से शीघ्र इस समस्या के समाधान की अपील की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता