ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

आरसीपी के समर्थन में उतरे नीरज बबलू, कहा-देखता हूं सुपौल आने से आपकों कौन रोकता है

SUPAUL: JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को सबक सिखाने के लिए सुपौल में जेडीयू की जिला कमेटी की बैठक की गयी। बैठक में जेडीयू के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रस

आरसीपी के समर्थन में उतरे नीरज बबलू, कहा-देखता हूं सुपौल आने से आपकों कौन रोकता है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को सबक सिखाने के लिए सुपौल में जेडीयू की जिला कमेटी की बैठक की गयी। बैठक में जेडीयू के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने ऐलान किया कि आरसीपी सिंह हमारे जिले में घुसने की कोशिश मत करना वर्ना बहुत बुरा होगा। जेडीयू जिलाध्यक्ष के इस ऐलान के बाद अब आरसीपी सिंह के समर्थन में बीजेपी के पूर्व मंत्री नीरज बबलू आ गये हैं। नीरज बबलू ने जेडीयू को खुली चुनौती दे दी है। 


बीजेपी के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने जेडीयू को चुनौती देते हुए कहा कि आरसीपी सिंह को सुपौल आने का निमंत्रण देता हूं। देखते हैं सुपौल आन से उन्हें कौन रोकता है। नीरज बबलू ने यहां तक कह दिया कि आरसीपी सिंह सुपौल से लोकसभा का चुनाव लड़े हम उनके साथ हैं। 


बिहार की सत्ता में काबिज जेडीयू औऱ उसके नेता नीतीश कुमार को आखिरकार अपनी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह से कितना डर है. आरसीपी सिंह को सबक सिखाने के लिए जेडीयू की जिला कमेटी की बकायदा बैठक की गयी. बैठक के बाद जेडीयू के जिलाध्यक्ष ने बकायदा एलान किया है-आरसीपी सिंह हमारे जिले में घुसने की कोशिश मत करना वर्ना बहुत बुरा होगा.


आरसीपी सिंह के मसले पर सुपौल में जेडीयू कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक बुलाई गई. ये बैठक जेडीयू के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की ओर से बुलायी गयी थी. जिलाध्यक्ष ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं-नेताओं को संबोधित करते हुए कहा- मैं यहां से आरसीपी सिंह को चेतावनी दे रहा हूं. अगर वे सुपौल जिले में आने की कोशिश करते हैं तो अच्छा नहीं होगा. जिला जेडीयू के इस खास बैठक में पार्टी के नेताओं ने आरसीपी सिंह के खिलाफ जमकर भाषण दिया. 


आऱसीपी सिंह को तरह-तरह की उपाधियों से नवाजा गया. आरसीपी सिंह के बयानों को खूब कोसा गया. इस बैठक में आऱसीपी सिंह के खिलाफ बकायदा निंदा प्रस्ताव लाकर उसे पारित कराया गया.लेकिन सबसे ज्यादा आक्रामक तो जेडीयू के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव थे. राजेंद्र प्रसाद यादव ने खुले मंच से आऱसीपी सिंह को खुली धमकी दी. 


जेडीयू के जिलाध्यक्ष ने कहा- आरसीपी सिंह, सुपौल बिजेंद्र बाबू और नीतीश कुमार की धरती है. उनके लोग ही सुपौल में बहुमत में हैं. इसे ध्यान में रखना और सुपौल आने की कोशिश मत करना, नहीं तो बहुत बुरा होगा. जेडीयू जिलाध्यक्ष के इस ऐलान के बाद अब आरसीपी सिंह के समर्थन में बीजेपी के पूर्व मंत्री नीरज बबलू आ गये हैं। नीरज बबलू ने जेडीयू को खुली चुनौती दे दी है।