ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar Politics: छातापुर विधानसभा में VIP का कार्यकर्ता सम्मेलन, संजीव मिश्रा बोले..चुनाव के लिए तैयार रहें पार्टी वर्कर

SUPAUL: 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को सुपौल के छातापुर में VIP पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें छातापुर विधानसभा अन्तर्गत छातापुर

Bihar Politics: छातापुर विधानसभा में VIP का कार्यकर्ता सम्मेलन, संजीव मिश्रा बोले..चुनाव के लिए तैयार रहें पार्टी वर्कर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को सुपौल के छातापुर में VIP पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें छातापुर विधानसभा अन्तर्गत छातापुर प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में VIP पार्टी के नेता संजीव मिश्रा ने पार्टी के सभी प्रखंड स्तरीय कार्यकर्त्ता को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कमर कसने का संकेत दिया।


बैठक को सम्बोधित करते हुए संजीव मिश्रा ने कार्यकर्ता को इशारों-इशारों में कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में VIP पार्टी छातापुर विधानसभा से अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए इस सीट पर जीत तय करने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। बस थोड़ा और ताकत सभी कार्यकर्ता को दिखाना है। जिससे इस विधानसभा में एक मजबूत संगठन बनाया जा सके। 


आज VIP पार्टी पूरे कोशी, सीमांचल और मिथिलांचल मे अपने सामाजिक छवि और प्रखर समाजसेवी साथी संजीव मिश्रा की बदौलत अपना मजबूत आधार बना रही है, संजीव मिश्रा के बेदाग छवि एवं लगातार छातापुर विधानसभा में किए जा रहें विकास के कार्यों से छातापुर विधानसभा में VIP पार्टी एवं महागठबंधन काफ़ी मजबूत होने जा रही है। 


बैठक में VIP पार्टी के विधानसभा प्रवक्ता विकास कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा की संजीव मिश्रा जी VIP पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही कुछ लोग हताश और निराश हो गए है उनके अंदर एक खलबली सी मच गई है बोखलाये हुए लोग अब अपनी विदाई को तय मानते हुए बोरिया बिस्तर बाँधने को तैयार है क्योंकि VIP पार्टी अपने महागठबंधन के साथ इस बार इस विधानसभा को कलंक मुक्त करने वाली है। 


आज की इस बैठक में VIP पार्टी के  जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मुखिया, प्रखंड अध्यक्ष शंभु कुमार मुखिया, उमेश सहनी, महानंद सहनी,पवन सहनी, विनय मंडल ,रिक्कु मिश्र, हरिशंकर यादव,मोनाजीर आलम, ललन कुमार भारती, सुभाष मुखिया, राजेश मुखिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे। आज के बैठक की  मंच संचालन छातापुर विधानसभा प्रवक्ता विकास कुमार ने की। 

Bihar Politics: छातापुर विधानसभा में VIP का कार्यकर्ता सम्मेलन, संजीव मिश्रा बोले..चुनाव के लिए तैयार रहें पार्टी वर्कर

टैग्स