ब्रेकिंग
ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा

मुंहबोले भाई सुनील सिंह की सदस्यता खत्म होने पर भड़की राबड़ी देवी, सीएम नीतीश पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- लोकतंत्र की हत्या हुई है

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने के मामले में आचार समिति की अनशंसा पर सभापति ने आरजेडी के विधान पार्षद सुनील सिंह की सदस्यता रद्द कर दी है। लालू परिवार के करीबी सुनी

मुंहबोले भाई सुनील सिंह की सदस्यता खत्म होने पर भड़की राबड़ी देवी, सीएम नीतीश पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- लोकतंत्र की हत्या हुई है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने के मामले में आचार समिति की अनशंसा पर सभापति ने आरजेडी के विधान पार्षद सुनील सिंह की सदस्यता रद्द कर दी है। लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। सुनील सिंह के खिलाफ हुए एक्शन के बाद उनकी मुंहबोली बहन राबड़ी देवी इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।


विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने सुनील सिंह की सदस्यता खत्म किए जाने पर आपत्ति जताई है और कहा है कि बिहार में तानाशाही की सरकार चल रही है। माफिया सरकार चल रही है। गरीबों की सरकार जब आती है तो जंगल राज कहा जाता है। राबड़ी देवी ने मांग की है कि वेल में कोई सदस्य नहीं पहुंचे, इसको लेकर कानून बनाया जाए। सदन में कोई तख्ती लेकर खड़ा नहीं होगा, इसको लेकर भी कानून बनाया जाए।


राबड़ी ने आरोप लगाया कि विपक्ष को बोलने का मौका भी नहीं दिया जाता है। जनता जीता कर भेजती है लेकिन बोलने नहीं दिया जाता है। राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री के जनसंख्या नियंत्रण और महिलाओं पर दिए गए बयान को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि नीतीश कुमार पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। इतिहास में लिखा जाएगा कि बिहार की जनता के हक में सवाल उठाने पर कार्रवाई हो रही है।


इस दौरान राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि बिहार में जितनी भी नौकरियां हो रही हैं, केवल नालंदा के लोगों को दी जा रही है। दूसरे जिले के लोगों को नौकरी नहीं दी जा रही है। बता दें कि राज्यपाल के अभिभाषण पर सीएम नीतीश के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने के दौरान सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री की मिमिक्री की थी और उनका मजाक उड़ाया था।